28 अक्टूबर से शुरू हो रहा बलिया महोत्सव, दिखेगा संस्कृति और विरासत का अद्भुत संगम ; परिवहन मंत्री ने दी जानकारी

28 अक्टूबर से शुरू हो रहा बलिया महोत्सव, दिखेगा संस्कृति और विरासत का अद्भुत संगम ; परिवहन मंत्री ने दी जानकारी

Ballia News : बलिया जिले का स्थापना दिवस  ऐतिहासिक होगा। 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बलिया महोत्सव 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में प्रेसवार्ता कर बलिया महोत्सव की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इस बार का बलिया महोत्सव पिछली बार से अधिक भव्य होगा। पिछली बार तीन दिवसीय था, इस बार पांच दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पहला आयोजन 28 अक्टूबर को है, जिसके तहत सुबह छह बजे से 42.195 किमी की बाबू मैनेजर सिंह फुल मैराथन होगी। इसमें बड़ी संख्या में धावक हिस्सा ले रहे हैं। कई धावक विदेश से भी हैं। इसके अलावा हाफ मैराथन और दस और पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें पहला पुरस्कार 1.50 लाख, दूसरा एक लाख, तीसरा 75 हजार, चौथा 15 हजार, पांचवां व छठवां पुरस्कार 15 हजार तथा 7 से 15वें स्थान तक पांच हजार, 16 से 21वें स्थान तक के प्रतिभागी को दो-दो हजार पुरस्कार दिया जाएगा। मैराथन के प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण बैरिया में होगा। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर तक पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में चलने वाले महोत्सव को लेकर जिले में उत्साह देखा जा रहा है।

29 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
परिवहन मंत्री ने पांच दिवसीय बलिया महोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलिस लाइन में होंगे। 28 अक्टूबर को चल चित्र प्रदर्शन में बंगाल 1947 व बागबान फिल्म दिखाई जाएगी। 29 अक्टूबर को शाम छह बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रख्यात कवि आएंगे। सुरेन्द्र शर्मा, विष्णु सक्सेना, शम्भू शिखर, अनामिका अम्बर, अंजुम रहबर, वसीम बरेलवी, गजेंद्र सोलंकी जैसे कवि और शायर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क सुरक्षा माह अभियान : डीएम बोले- हेलमेट और सीट बेल्ट से ही सुरक्षित रहेगा जीवन 

परिवहन मंत्री ने बताया कि 30 अक्टूबर को शाम छह से नौ बजे तक बलिया के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। दिनेश लाल यादव निरहुआ भी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद नौ बजे से शिवानी मिश्रा व उनकी टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। 31 अक्टूबर को शाम छह बजे से आठ बजे तक रुद्र शंकर मिश्र और रोशन पाण्डेय की प्रस्तुति होगी। आठ बजे से हास्य कलाकार और गोपाल राय व सुरेश कुशवाहा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में चाय पी रहे तीन लोगों को रौंदते हुए विद्युत पोल से टकराई पिकअप, मची चीख-पुकार

अंतिम दिन शामिल होंगे मनोज तिवारी व रवि किशन

अंतिम दिन एक नवम्बर को बलिया रत्न अवार्ड और पुरस्कार समारोह होगा। इसी दिन बॉलीवुड स्टार नाइट में रवि किशन और मनोज तिवारी की प्रस्तुति होगी।

भारत दीपोत्सव और भारत के रंग का भी आयोजन
30 अक्टूबर को शाम 6 से 9 बजे तक बलिया के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। इसमें दीपावली की पूर्व संध्या पर भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं 9 बजे से शिवानी मिश्रा व उनकी टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। इसके मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और विशिष्ट अतिथि विधायक केतकी सिंह होंगी।

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें 31 जनवरी का राशिफल कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें 31 जनवरी का राशिफल
मेषव्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। उत्तम समय। पीली वस्तु पास...
बलिया में किशोर के लिए काल बना ट्रैक्टर, मौत से मातम
बलिया में मां और बेटी से दुष्कर्म, ट्यूशन टीचर को मिली उम्रकैद की सजा
Road Accident in Ballia : कालेज से लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत
बलिया में भीषण सड़क हादसा : जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
बलिया में सामने आया धोधाधड़ी का नया ट्रेंड, मुकदमा दर्ज
30 January Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे