बलिया : प्रेमी ने किया शादी से इनकार, प्रेमिका पहुंची थाने ; फिर...

बलिया : प्रेमी ने किया शादी से इनकार, प्रेमिका पहुंची थाने ; फिर...

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद के युवक और सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के बीच मुंबई में हुए प्रेम प्रसंग में तब नया मोड़ आ गया, जब युवक ने युवती से विवाह करने से इनकार कर दिया। उधर, युवती ने युवक से विवाह को लेकर गुरुवार को ही अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुला कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में युवती की शिकायत पर कोतवाली में शुक्रवार को दिन भर पंचायत चलती रही।

बताया जा रहा है कि युवती का अपने ही नजदीक के रिश्ते के भाई से पारिवारिक शादी समारोह में आंखे चार हो गई थी। दोनों युगल प्रेमी घर परिवार को नजरंदाज कर एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा लिए। कुछ दिनों बाद दोनों के परिजनों की इनकी प्रेम की भनक लगी तो दोनों पर बंदिशे लगा दी गई।

युवक गाजियाबाद में बीटेक की पढ़ाई करने लगा तो युवती अपने परिजनों के साथ मुंबई चली गई। बकौल युवती अपने परिजनों से बिन बताए युवक से मिलने गाजियाबाद पहुंच गई, जहां दोनों ने किसी मंदिर में शादी कर किसी होटल में साथ साथ रहने लगे। इसी दौरान कही से दोनों के परिजनो को इसकी खबर लगी तो दोनों को अलग कर अपने अपने साथ लेकर चले गए।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

वही, युवक भी अब किसी कारण या परिवार की दबाव से युवती के साथ किसी भी प्रकार के सम्बन्ध से इनकार कर दिया। इस मामले में युवती के परिजनों द्वारा मुंबई में दोनों परिवारों में पंचायत भी हो चुकी है। पंचायत में दोनों पक्षों में शादी को लेकर सहमति भी बनी, लेकिन अब युवक के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ है।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

मुंबई से आई युवती ने शुक्रवार को अपने माता पिता के साथ लेकर युवक से विवाह के लिए कोतवाली पहुंची। वही युवक के परिजनों का कहना है कि युवती नजदीक की रिश्तेदार है। उसका आरोप मनगढ़ंत है। हालांकि दोनों परिवारों के बीच देर कोई बात नहीं बन पाई। इस मामले में कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवती द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। युवती के परिवारवाले मुंबई में प्रकरण के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कह कर चले गए।

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा