बलिया : सात दिन से किशोरी लापता... तीन के खिलाफ मुकदमा

बलिया : सात दिन से किशोरी लापता... तीन के खिलाफ मुकदमा

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सात दिन पहले लापता किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। लापता किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 16 तारीख की शाम उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसी बीच खादीपुर गांव निवासी संदीप साहनी अपने दो मित्रों विशाल व आकाश निवासी खादीपुर के साथ उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी पुत्री का कुछ पता नही चल सका है।

आरोपित लड़के के घरवाले सब कुछ जानते हुए भी कोई सहयोग नहीं कर रहें हैं। उनकी पुत्री को जानमाल का खतरा है। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में महिला की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर किशोरी की खोजबीन की जा रही है।

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में तीन खंड शिक्षा अधिकारी समेत 16 पर मुकदमा दर्ज, ये हैं पूरा मामला

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश