बलिया : देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, पति भी नहीं दिया पत्नी का साथ ; फिर...

बलिया : देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, पति भी नहीं दिया पत्नी का साथ ; फिर...

बलिया : भाई की अनुपस्थिति में भाभी को हवस का शिकार बनाने वाले देवर को उभांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय न मिलने की स्थिति में न्यायालय का दरवाजा खटखटाना था। न्यायालय के आदेश पर उभांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र में हुआ है। पति बाहर रह कर कमाता था। घर में सास ससुर के अलावा एक देवर भी साथ रहता था। आरोप है कि 23 दिसम्बर 2023 की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान देवर रात 11 बजे कमरे में आ गया तथा अंदर से दरवाजा बंद जबरदस्ती गंदा काम किया।

विरोध करने पर गर्दन दबा कर मारने की धमकी की। पीड़िता ने आपबीती सास ससुर को सुनाया तो ससुर ने मामले में चुप रहने को कहा। पीड़िता ने फोन पर पति को सूचना दी। जानकारी के बाद घर पहुंचे पति ने भी मामले को तूल न देने को कहा। तब पीड़िता ने 112 पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े Ballia Breaking : प्रधान के घर में घुसकर दबंगई, मारपीट और धमकी, तोड़ी गाड़ियां

मामला उभांव थाना पहुंचने पर ससुराल वालों ने सुलह के लिए दबाव डाला। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तो ससुराल वालों ने उसे गर्भ गिरवाने का दबाव बनाया। पीड़िता का आरोप है कि ऐसा न करने की स्थिति में 9 फरवरी को दबाव डाला गया। ऐसा न करने की स्थिति में 9 फरवरी को उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड शिकायती पत्र भेजा, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़े Ballia में एकदिवसीय युवा उत्सव में दिखी प्रतिभा की चमक

अंततः पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर उभांव पुलिस ने 16 अप्रैल को महिला के देवर सहित उसके पति व सास ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को उभांव एसएचओ विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी पीड़िता के देवर को गिरफ्तार कर लिया।

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश