Ballia : श्री हरेराम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना द्वाबा एकादश

Ballia : श्री हरेराम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना द्वाबा एकादश

हल्दी, बलिया : क्षेत्र के बबुआपुर सोनवानी स्थित योगी बाबा के मैदान में चल रहे श्री हरेराम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को द्वाबा एकादश व जनाड़ी एकादश के बीच खेला गया। इसमें द्वाबा एकादश की टीम 48 रन से विजयी रही। मुख्य अतिथि मोहन गुप्ता पूर्व जिला पंचायत तथा विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष हल्दी मिथिलेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का आगाज किया।

द्वाबा एकादश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर 198 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पिछा करते हुए जनाड़ी एकादश की टीम निर्धारित ओवर में 153 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार द्वाबा एकादश की टीम 48 रन से विजयी रही। विजयी टीम को अतिथियों द्वारा ट्राफी व 12 हजार रुपया नगद तथा उपविजेता टीम को ट्राफी तथा 7 हजार रुपए नगद दिया गया।

मैन ऑफ द मैच मनोज यादव को घड़ी तथा मैन ऑफ द सिरिज रहे आदित्य को इनाम में साइकिल समाजसेवी सुभाष मिश्र तथा उपनिरीक्षक रवि वर्मा द्वारा दिया गया। एम्पायर की भूमिका में विशाल सिंह व मंटू खरवार, जबकि स्कोरर अंशु सिंह तथा उद्घोषक अजय पटेल व पिंटू रहे। इस मौके पर सुनील पांडेय अधिवक्ता, सुभाष मिश्र, शैलेन्द्र कुमार, बबलू, मुकेश, बृजेश, रणजीत, राजू यादव, अनिल सिंह मौजूद रहे। आयोजक पिंटू मिश्रा ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

आतीश उपाध्याय

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !