बलिया में धमकी एंटी करप्शन टीम, 2.5 लाख रुपये के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बलिया में धमकी एंटी करप्शन टीम, 2.5 लाख रुपये के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Ballia News : एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ को बलिया न्यायालय चकबन्दी अधिकारी सदर बलिया में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रिश्वत के 2,50,000/- (ढाई लाख रुपया) लेते हुए राजेश कुमार राय पुत्र उदयनारायन राय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। राजेश सहायक चकबन्दी अधिकारी, सिकन्दरपुर के कार्यालय में सम्प्रति चतर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जो सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के करमौता का निवासी है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीम नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। गिरफ्तार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बयानों के अनुसार उक्त घटना में ललित कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी सदर बलिया सिकन्दरपुर के विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक श्याम बाबू (ट्रैप टीम प्रभारी) भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक ब्रजेश द्विवेदी भ्र०नि० सं० इकाई आजमगढ़, निरीक्षक कैलाश चन्द्र भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, मु०आरक्षी ओमकार सिंह यादव भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, मु०आरक्षी विकास कुमार जायसवाल भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी आनन्द कुमार यादव भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी अमित सिंह भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी मुकेश कुमार पटेल भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आरक्षी पंकज सिंह भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़, आ०चा0 जितेन्द्र कुमार भ्र०नि०सं० इकाई आजमगढ़ व आ०चा0 अरविन्द यादव भ्र०नि०सं० इकाई गोरखपुर शामिल रहे। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान