बलिया में सामने आया एक नटवर लाल : बीयर बार का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगा 30 लाख, मुकदमा दर्ज

बलिया में सामने आया एक नटवर लाल : बीयर बार का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगा 30 लाख, मुकदमा दर्ज

बासंडीह, Ballia News : बीयर बार का लाइसेंस (Beer Bar License) दिलाने के नाम पर तीस लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस को दिए तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बकवा निवासी पीड़ित अवधेश पांडेय पुत्र विश्वनाथ पांडेय ने बताया है कि गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा निवासी राजन सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह से बांसडीह महाविद्यालय पर रहने के कारण वर्ष 2020 में संबंध हो गया था। इस दौरान राजन सिंह ने मुझसे कहा था कि आपको बीयर बार का लाइसेंस लेना हो तो आपको लाइसेंस सिक्योरिटी मनी एवं अन्य खर्च के रुप में तीस लाख रुपए खर्च करना पड़ेगा।

राजन सिंह के विश्वास में आकर मैंने (पीड़ित) फरवरी 2021 में 10 लाख रूपया दे दिया। फिर अगस्त 2021 में ग्यारह लाख तीस हजार रुपए दिए। पुनः एक सप्ताह बाद सिक्योरिटी मनी जमा करने के लिए सात लाख बीस हजार रुपए दिया। यही नहीं, राजन सिंह के कहने पर विभिन्न किस्तों में सोमनाथ, अनुराग, विवेक यादव के मोबाइल नंबर पर 22400, 77000, 53000, गोविंद पुत्र जयप्रकाश के मोबाइल नंबर पर 10000 एवं राजन सिंह के भाई दीपक सिंह के खाते में 15000 ट्रांसफर किया।

यह भी पढ़े बलिया में Road Accident : अलग-अलग हादसों में युवक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

राजन सिंह द्वारा बीयर बार का लाइसेंस न दिलाने पर वापस रुपए की मांग किया तो वह हीला हवाली करने लगा। पैसा देने से इनकार करते हुए कहने लगा हैं कि तुमको जो करना है कर लो पैसा नहीं मिलेगा। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े प्रेम कहानी का खौफनाक अंत : आधी रात को कमरे में पकड़े गए प्रेमी युगल, फावड़े से काटकर नदी किनारे दफना दी लाशें

विजय कुमार गुप्ता

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति
UP News : उत्तर प्रदेश के बागपत में दो बच्चों की मां अपनी उम्र से दो साल छोटे प्रेमी से...
बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश
19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस
Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर