परिवहन मंत्री के हाथों बलिया के 62 दिव्यांग जनों को मिला सहायक उपकरण

परिवहन मंत्री के हाथों बलिया के 62 दिव्यांग जनों को मिला सहायक उपकरण

बलिया : सीआरसी गोरखपुर और जिला प्रशासन बलिया के संयुक्त तत्वावधान में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के जन संपर्क कार्यालय (नारायणी टाकीज) पर किया गया। शिविर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 62 दिव्यांगजनों को ट्राई सायकिल व अन्य उपयोगी सहायक उपकरण व्हील चेयर, स्मार्ट केन, डेजी प्लेयर आदि का वितरित किया।

दयाशंकर सिंह ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। ऐसे लोगों के लिए जो भी संभव होगा, वो किया जाएगा। जिले के दिव्यांगों का चिन्हांकन कराकर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। सीआरसी गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह का आयोजन आगे भी किया जाएगा। बतौर विशेषज्ञ राजेश कुमार यादव, मंजेश कुमार, नागेंद्र पांडेय, बिट्टू ने सीआरसी की तरफ से आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, हर्ष सिंह, शिवजी सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया