बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष



Transfer List of Ballia Police : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 14 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से जनहित एवं प्रशासनिक हित में नवीन तैनाती दी है। पुलिस अधीक्षक ने स्थानान्तरित सभी 14 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को सम्बन्धित आदेश से अवगत होकर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। थाना हल्दी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को बैरिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को चितबड़ागांव थाने की कमान मिली है। सुखपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी आईजीआरएस, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी पॉक्सो सेल, निरीक्षक ज्ञानचंद शुक्ला को थाना खेजुरी से साइबर थाना और निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को प्रभारी एएचटी से उभांव थाने का निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से दोकटी थानाध्यक्ष बनाया गया है। अनुपम जायसवाल को थाना दोकटी से रेवती थानाध्यक्ष, रत्नेश दुबे को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से सुखपुरा थानाध्यक्ष तथा राजू कुमार राय को थाना नरही से हल्दी थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश बहादुर सिंह को रेवती थानाध्यक्ष पद से प्रभारी एएचटी, दिनेश कुमार पाठक को चितबड़ागांव थानाध्यक्ष पद से प्रभारी डीसीआरबी, अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक तथा अजय कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी मीडिया सेल के लिए स्थानांतरित किया गया है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments