शव को मुखाग्नि देते ही मधुमक्खियों ने किया अटैक, अंतिम संस्कार में शामिल 18 लोग घायल, एक की मौत

शव को मुखाग्नि देते ही मधुमक्खियों ने किया अटैक, अंतिम संस्कार में शामिल 18 लोग घायल, एक की मौत

UP News : अमेठी के शहीद स्मारक भाले सुल्तान थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर मधुमिक्खयों ने हमला कर दिया। हमले से भगदड़ मच गई। मधुमिक्खयों के हमले में भाई का अंतिम संस्कार करने गए युवक सहित 18 लोग जख्मी हो गए। उनका निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया। इलाज के दौरान भाई का अंतिम संस्कार करने गए युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इलाके के गुरुगंज मजरे टांडा निवासी ओम प्रकाश यादव (50) की बीमारी के चलते बुधवार को मौत हो गई थी। शाम को परिवार के लोग व रिश्तेदार अंतिम संस्कार करने गांव के बाहर बाग के पास पहुंचे थे। मृतक ओम प्रकाश के शव को जब उनके बेटे निखिल ने मुखाग्नि दी, तभी धुएं से पड़ोस की बाग में आम व पीपल पेड़ पर लगी मधुमिक्खयां उड़ने लगीं। मधुमिक्खयों के झुंड ने अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। 

इस बीच मुखाग्नि दे रहे मृतक के बेटे निखिल यादव को भी मधुमिक्खयों ने काटना शुरू किया। यह देखकर मृतक ओम प्रकाश का भाई गयानाथ (38) अपने भतीजे निखिल को बचाने पहुंचा तो उसे भी मधुमिक्खयों ने बुरी तरह नोच डाला। घटना के बाद किसी तरह अंतिम संस्कार किया गया। उसके बाद जख्मी लोगों ने अपना निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया। गयानाथ को प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़े बलिया में मना पुलिस झंडा दिवस : ध्वजारोहण कर एसपी ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

ये लोग हुए घायल
मधुमिक्खयों के हमले में लालबहादुर, राकेश, संजीवन, राजू, नंदकुमार, अजय, रामनरायन, जगदीश, रामकेवल, राममिलन, त्रिभुवन, गुड्डू, राजनारायण, राजकुमार, जीत बहादुर, रामकुमार, मनीष आदि घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : बच्चों के विवाद में मारपीट, सात पर मुकदमा

सात माह में परिवार के चार लोगों की गईं जानें
मधुमिक्खयों के हमले से मृत गयानाथ के परिवार से सात माह के भीतर चार लोगों की मौतें हुई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चार सितंबर 23 को गयानाथ की मां सरस्वती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। उसके बाद अब से करीब 22 दिन पूर्व 26 फरवरी को उसके पिता कालीदीन की बीमारी से जान चली गई थी। बुधवार को उसके बड़े भाई ओम प्रकाश भी बीमारी के कारण चल बसे। अब जब वह भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचा तो मधुमिक्खयों के हमले से उसकी भी जान चली गई। मधुमिक्खयों के हमले में जान गंवाने वाले गयानाथ के परिवार में कोई पुरुष नहीं है। उसकी पत्नी कुसुमा, बेटी सपना व मोहिनी परिवार में हैं। गयानाथ ही परिवार की जीविका चलाता था। एक बेटी शादी लायक हो गई है। ऐसे में परिवार की जीविका और बेटियों की शादी कैसे होगी ? यह सोच कर गयानाथ की पत्नी व बेटियों का रोक कर बुरा हाल है।

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग