पत्नी की विदाई न होने से नाराज दामाद ने सास को मारी गोली

पत्नी की विदाई न होने से नाराज दामाद ने सास को मारी गोली

भदोही : कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसही गांव में पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति ने अपनी सास को ही गोली मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसही निवासी रामधनी बिंद का दामाद शिवकुमार अपनी पत्नी सीमा देवी की विदाई के लिए आया था। वह अपनी सास पान कुमारी (40) से पत्नी की विदाई के लिए कह रहा था। इस दौरान सास ने कहा कि, वह बेटी की विदाई नहीं करेगी। ससुराल में उससे अधिक काम लिया जाता है, जिसकी वजह से हमारी बेटी ससुराल नहीं जाना चाहती। इसी बात पर सास और दामाद में विवाद बढ़ गया। गुस्साए दामाद ने अवैध असलहे से सास के सिर में गोली मार दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। 

लगभग चार वर्ष पूर्व सीमा की शादी प्रयागराज जनपद के चबरहा जगदीशपुर, सराय ममरेज निवासी शिवकुमार बिंद के साथ हुईं थी। करीब चार-पांच माह से पति से विवाद होने के कारण सीमा अपने मायके आ गई और मां के साथ रह रही थी। शुक्रवार को पति ससुराल पत्नी की विदाई कराने आया था, लेकिन पत्नी साथ जाने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर सास और दामाद में विवाद बढ़ गया। कोइरौना पुलिस ने बताया है कि बेटी की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। 

यह भी पढ़े बलिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने किया प्रतिभाग, जानिएं किसके सिर बंधा ताज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय