शोहदों द्वारा दुपट्टा खींचने से सड़क पर साइकिल समेत गिरी छात्रा, दूसरी बाइक की टक्कर से मौत ; सामने आया यह Live Video 

शोहदों द्वारा दुपट्टा खींचने से सड़क पर साइकिल समेत गिरी छात्रा, दूसरी बाइक की टक्कर से मौत ; सामने आया यह Live Video 

अंबेडकरनगर : टांडा क्षेत्र के हीरापुर बाजार में शुक्रवार को इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ बाइक सवार दो सगे भाइयों ने छेड़छाड़ की थी। इस दौरान वह असंतुलित होकर साइकिल समेत गिर गई, जिसके बाद दूसरी बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई। यह खुलासा शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले दोनों सगे भाइयों व टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया है। घटना की सच्चाई समाने आने के बाद छात्रा के परिजनों व आम लोगों में गम और गुस्सा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हंसवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा शुक्रवार को साइकिल से विद्यालय से घर लौट रही थी। उसके साथ एक अन्य छात्रा भी थी। हीरापुर बाजार में बाइक सवार दो भाइयों ने छात्राओं की साइकिल रोकने की कोशिश की। छात्राएं नहीं रुकीं तो छेड़छाड़ करते हुए युवकों ने इंटर की छात्रा का दुपट्टा खींच लिया। इससे छात्रा असंतुलित होकर साइकिल सहित सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौके पर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान्य सड़क हादसा बताया।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

शनिवार को आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आने पर छेड़छाड़ की घटना का खुलासा हुआ। वीडियो वायरल होने पर परिजनों के साथ स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। छात्रा के पिता ने छेड़छाड़ व हादसे की तहरीर दी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने हरसम्हार निवासी शहबाज व उसके भाई अरबाज के विरुद्ध छेड़छाड़ तथा एक अन्य युवक फैसल के विरुद्ध सड़क हादसे का केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के शव का शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

अक्सर छात्रा को परेशान करते थे दोनों भाई
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी दोनों युवक छात्रा को अक्सर परेशान करते थे। इस बारे में छात्रा ने परिजनों को बताया तो वे नजर रख रहे थे। इस बीच यह हादसा हो गया। यह भी आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने दुपट्टा खींचने के साथ ही छात्रा के साथ मारपीट की,  जिससे वह अनियंत्रित होकर साइकिल समेत गिर गई।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर