पति की मौत के बाद नौकरी मांगने पहुंच गईं तीन पत्नियां, तीनों ने दिखाए दस्तावेज ; अफसर हैरान

पति की मौत के बाद नौकरी मांगने पहुंच गईं तीन पत्नियां, तीनों ने दिखाए दस्तावेज ; अफसर हैरान

UP News : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अजीब मामला सामने आया है। जी हां ! यहां सिंचाई विभाग में एक कर्मचारी की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी मांगने के लिए तीन महिलाएं पहुंच गईं। यही नहीं, तीनों महिलाएं खुद को उस दिवंगत कर्मचारी की पत्नी बता रहीं थीं। इन सभी ने विवाह के दस्तावेज भी अफसरों के सामने पेश किए। शादी के कार्ड और विवाह के फोटो तक अफसरों को सौंपे गए हैं। एक नौकरी पर तीन पत्नियों के दावे से अफसर चकरा गये हैं। मामले की छानबीन जारी हैं।

माताटीला सिंचाई खंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर तैनात संतोष कुमार की मौत 6 फरवरी को गंभीर बीमारी की वजह से हो गई थी। पति की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर तालबेहट निवासी क्रांति वंशकार पहुंचीं। उन्होंने संतोष के मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ वारिसान समेत अन्य दस्तावेज अफसरों को सौंपे।

कुछ दिन बाद भोपाल निवासी सुनीता वर्मा भी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने खुद को संतोष की पत्नी बताते हुए नौकरी देने की गुहार लगाई। अफसरों ने कागजात मांगे तो सुनीता ने शादी के कार्ड, फोटो समेत अन्य दस्तावेज सौंप दिए। दोनों के कागजात देख अफसरों के होश उड़ गए। अभी इन दोनों के कागजों की जांच चल रही थी, तब तक तालबेहट निवासी राजो भी माताटीला कार्यालय पहुंचीं और खुद को संतोष की पत्नी बताते हुए नौकरी की गुहार लगाई। उसने भी एसडीएम की तरफ से जारी परिवार सर्टिफिकेट पेश किया। विवाह के फोटो भी अफसरों को दिखाए।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

खंगाला जा रहा सर्विस रिकॉर्ड
एक अनुकंपा नौकरी के लिए तीन पत्नियों के दावे देख अफसर हैरान है। संतोष के पुराने दस्तावेज खंगाले गए लेकिन, उसमें पूरे विवरण नहीं मिले। अफसरों का कहना है संतोष जहां-जहां तैनात रहे वहां भी सर्विस रिकार्ड खंगाला जा रहा है। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। वहीं, अधिशासी अभियंता पंकज सिंह ने बताया कि तीनों महिलाएं खुद को संतोष की पत्नी बता रही हैं। उनकी ओर से सभी दस्तावेज भी जमा कराए गए हैं। विवाह के फोटो हैं। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक