शादी के बाद दूल्हे ने उठाया घूंघट, पत्नी की जगह निकली सास

शादी के बाद दूल्हे ने उठाया घूंघट, पत्नी की जगह निकली सास

मेरठ : यूपी के मेरठ जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के दौरान दुल्हन के रूप में उसकी होने वाली पत्नी की बजाय धोखा देकर उसकी मां (सास) से निकाह करा दिया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अब दावा किया है कि युवक ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। मामले के सामने आने के बाद बाद इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगी।

ब्रह्मपुरी इलाके में एक युवक को धोखे से अपनी होने वाली दुल्हन की मां से शादी करवा दी गई। 22 वर्षीय मोहम्मद अज़ीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 21 साल की मंताशा नामक लड़की से तय हुई थी, जो शामली जिले की रहने वाली है। यह रिश्ता अज़ीम के बड़े भाई नदीम और भाभी शाइदा ने तय कराया था। शादी 31 मार्च को हुई। शादी की रस्मों के दौरान मौलवी ने दुल्हन का नाम 'ताहिरा' लिया, जिससे अज़ीम को शक हुआ। जब निकाह के बाद घूंघट उठाया गया, तो अज़ीम को हैरानी हुई कि उसके सामने 45 वर्षीय विधवा महिला थी, जो मंताशा की मां ताहिरा निकली।

अज़ीम ने आरोप लगाया कि शादी में 5 लाख रुपये का लेन-देन भी हुआ था। उसने इस धोखाधड़ी का विरोध किया तो उसके भाई और भाभी ने उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। धोखा खाने के बाद अज़ीम ने पुलिस से संपर्क किया और गुरुवार को मामला दर्ज कराया। इस मामले की जांच सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना कर रही थीं। उन्होंने बताया कि अब दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है और अज़ीम ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। उसने यह भी कहा है कि वह अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं।

यह भी पढ़े एक वर्षीय मासूम ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, कलेक्टर समेत अफसर भी हुए भावुक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण