जेब में भूल से भी न रखें ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

जेब में भूल से भी न रखें ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Vastu Vastra : हमारे परिधान और ड्रेस में जेब का एक विशेष महत्व है। ये रुपये-पैसे, आवश्यक कागजात और कुछ जरूरी सामानों को रखने की जगह है। लेकिन जाने-अनजाने में हम जेब कई ऐसी चीजें भी रख लेते हैं, जो हमें भूल से भी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में उन चीजों को गलत बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेब में हम कई बार ऐसी चीजें अनजाने में रख लेते है, जिसकी वजह से हमारे पास रुपया-पैसा टिकता नहीं हैं।फिजूलखर्ची और अपव्यय बढ़ जाता है। आखिरकार एक समय आता है, जब हम आर्थिक संकट में फंस जाते हैं।इसका सीधा सा अर्थ है कि, आपको धन की देवी मां लक्ष्मी का क्रोध सहन करना होता है। इसलिए जानते है उन अनावश्यक चीजों के बारे में, जो जेब या पर्स में नहीं रखनी चाहिए। 

वास्तु के अनुसार जेब में न रखें ये 4 चीजें

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी जेब में भूलकर भी ईर्ष्या या गुस्से का भाव प्रकट करने वाली तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। इस तरह की तस्वीरों से स्वयं को दूर ही रखें। कहा जाता है कि, इस तरह की तस्वीरों को जेब में रखने पर नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश करती है। 

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

-वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनी जेब में कटा-फटा हुआ पर्स भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि, कटा-फटा पर्स आर्थिक तंगी लेकर आता है। 

यह भी पढ़े होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी जेब में भूलकर भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है कि, इससे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। 

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी जेब में कटे-फटे नोट रखना भी अशुभ होता है। भूलकर भी अपने पर्स अथवा जेब में फालतू के कागज, विजिटिंग कार्ड जैसी चीजें न रखें। यदि आप ऐसा करते है, तो आपको मां लक्ष्मी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। 

 

Disclaimer : यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जो सिर्फ व सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। Purvanchal24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली