इस रूट पर दो फेरों के लिए चलेगी होली विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी

इस रूट पर दो फेरों के लिए चलेगी होली विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली होली विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 24 एवं 31 मार्च, 2024 तथा बरौनी से 25 मार्च एवं 01 अप्रैल, 2024 को दो फेरों के लिये किया जायेगा। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे। 
 
04062 दिल्ली-बरौनी होली विशेष गाड़ी 24 एवं 31 मार्च,2024 को दिल्ली से 08.50 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ से 10.37 बजे, टुण्डला से 11.35 बजे, इटावा से 12.40 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 15.25 बजे, लखनऊ से 17.50 बजे, गोण्डा से 20.35 बजे, बस्ती से 21.55 बजे, गोरखपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन सीवान से 01.00 बजे, छपरा से 02.40 बजे तथा हाजीपुर से 04.15 बजे छूटकर बरौनी 06.30 बजे पहुंचेगी।
 
वापसी यात्रा में 04061 बरौनी-दिल्ली होली विशेष गाड़ी 25 मार्च एवं 01 अप्रैल,2024 को बरौनी से 08.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 09.35 बजे, छपरा से 11.50 बजे, सीवान से 12.32 बजे, गोरखपुर से 14.50 बजे, बस्ती से 15.52 बजे, गोण्डा से 17.55 बजे, लखनऊ से 20.30 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 22.25 बजे, दूसरे दिन इटावा से 00.05 बजे, टुण्डला से 01.22 बजे तथा अलीगढ़ से 02.42 बजे छूटकर दिल्ली 07.35 बजे पहुंचेगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह