बलिया और गाजीपुर के लिए अच्छी खबर : रेलवे ने दी एक और स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारिणी और रूट

बलिया और गाजीपुर के लिए अच्छी खबर : रेलवे ने दी एक और स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारिणी और रूट

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04094/04093 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल  वाया वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 24 अप्रैल से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा जोगबनी से 26 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को 12 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 15 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

04094 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी आरक्षित विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजियाबाद से 01.07 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.10 बजे, उन्नाव से 07.35 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 09.10 बजे, सुल्तानपुर से 12.20 बजे, जौनपुर सिटी से 13.25 बजे, वाराणसी जं. से 15.10 बजे, औंड़िहार से 16.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.55 बजे, बलिया से 18.00 बजे, सुरेमनपुर से 18.40 बजे, छपरा से 20.05 बजे, हाजीपुर से 21.30 बजे, शाहपुर पटोरी से 22.20 बजे, तीसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, बेगूसराय से 00.35 बजे, खगड़िया से 01.25 बजे, नवगछिया से 02.22 बजे, कटिहार से 04.20 बजे, पूर्णिया से 04.55 बजे, अररिया से 05.40 बजे तथा फारबिसगंज से 06.35 बजे छूटकर जोगबनी 07.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04093 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित विशेष गाड़ी 26 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को जोगबनी से 09.30 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 09.55 बजे, अररिया से 10.20 बजे, पूर्णिया से 11.10 बजे, कटिहार से 12.30 बजे, नवगछिया से 13.25 बजे, खगड़िया से 14.30 बजे, बेगूसराय से 15.10 बजे, बरौनी से 15.50 बजे, शाहपुर पटोरी से 16.50 बजे, हाजीपुर से 17.55 बजे, छपरा से 20.20 बजे, सुरेमनपुर से 22.25 बजे, बलिया से 23.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन औंड़िहार से 00.40 बजे, वाराणसी जं. से 02.10 बजे, जौनपुर सिटी से 03.20 बजे, सुल्तानपुर से 04.50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 07.45 बजे, उन्नाव से 09.32 बजे, कानपुर सेंट्रल से 10.10 बजे तथा गाजियाबाद से 15.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 16.00 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा