बलिया और गाजीपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन : 22 अप्रैल से होगा संचालन, देखें रुट तथा समय-सारिणी

बलिया और गाजीपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन : 22 अप्रैल से होगा संचालन, देखें रुट तथा समय-सारिणी

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04030/04029 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस वाया औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 22 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार तथा मुजफ्फरपुर से 23 अप्रैल से 18 मई,2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 08 फेरों के लिये किया जायेगा।  


04030 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 09.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.35 बजे, लखनऊ से 17.45 बजे, सुलतानपुर से 19.35 बजे, जौनपुर सिटी से 20.52 बजे, जौनपुर जं0 से 21.15 बजे, औड़िहार से 22.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.00 बजे, बलिया से 23.55 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.28 बजे, छपरा से 01.30 बजे, सोनपुर से  02.40 बजे तथा हाजीपुर से 02.50 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.30 बजे पहुंचेगी। 


वापसी यात्रा में 04029 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 18 मई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सुरेमनपुर से 10.06 बजे, बलिया से 10.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.25 बजे, औड़िहार से 13.10 बजे, जौनपुर जं0 से 14.50 बजे, जौनपुर सिटी से 15.10 बजे, सुलतानपुर से 16.30 बजे, लखनऊ से 18.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.30 बजे, बरेली से 22.35 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.23 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 03.10 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 19 आरक्षित कोच लगाये जायेंगे। 

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा