पति को बॉय बोल प्रेमी के साथ चली गई पत्नी, सीसीटीवी से खुला राज

पति को बॉय बोल प्रेमी के साथ चली गई पत्नी, सीसीटीवी से खुला राज

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। साथ में वह अपने बेटा, घर का सारा गहन और कैश लेकर भी चली गई। पति ने बताया कि शादी के बाद से ही वह उसे बूढ़ा होने का ताना मारती थी। उससे दूर रहने का बहाना खोजती रहती थी। दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी। यह मामला शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है। पत्नी के भाग जाने के बाद पति ने ब्रह्मपुरा थाना में मामला दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुड्डू और सबीना खातून की शादी 31 जनवरी 2022 को परिवार वालों की सहमति से हुई थी। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। कुछ समय पहले दोनों को एक बेटा हुआ था। गुडडू घर से लहठी कारोबार करता था। इस पर सबीना उसे बाहर रहकर काम के लिए बोलती थी। गुड्डू को थोड़ा अजीब लगा, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। वह पत्नी के कहने पर भाई की दुकान पर रह कर काम शुरू कर दिया। 25 अप्रैल को गुड्डू काम करने के लिए घर से निकाल गया। इसके बाद दोपहर को किसी काम को लेकर एक लड़के को घर भेजा।

लड़का जब घर आया तो देखा की दरवाजा बंद है। इसके बाद लड़के ने गुड्डू को फोन कर जानकारी दी। गुड्डू घर आया तो उसे पता चला कि बाइक सवार एक युवक के साथ सबीना और उसका बेटा चला गया। इसके बाद गुड्डू ने ससुराल वालों से मामले की जानकारी ली। ससुराल वालों ने बताया कि वह घर नहीं आई है। इसके बाद आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। इसके बाद घर के आस-पास के लोगों से पता चला कि उसका एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था। गुड्डू ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। गुडु ने बताया कि शादी के बाद से सबीना उसे बूढ़ा कहती थी। वह घर से काम करता था तो उसे बाहर जाकर काम करने को कहती थी। उसके कहने पर उसने अपने भाई की दुकान पर काम शुरू कर दिया। 25 अप्रैल को वह घर पर सब्जी और अन्य सामान लेकर आया था। उसे खाना बनाने के लिए भी कहा था, लेकिन उसने खाना नहीं बनाया। इसके बाद मैं काम पर चला गया।

यह भी पढ़े दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

आसपास के लोगों ने बताया कि एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर चली गई। घर का ताला किसी तरह तोड़कर देखे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के कई कीमती सामान, डेढ़ लाख रुपया कैश और 3 लाख रुपये के गहने लेकर वह भाग गई थी। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज और अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गुड्डू ने बताया कि बाद में मुझे जानकारी हुई कि उसका प्रेम संबंध चल रहा था। इस दौरान मुझे लोगों से जानकारी हुई थी। मेरी अनुपस्थिति में लगभग 3 महीने से दिन में वह घर पर आया करता था। अगल-बगल वाले लोगों को उसने उसे अपना भाई बता रखा था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह