शराब की बंद दुकान में विशालकाय नाग-नागिन की जोड़ी ने जमाया डेरा, देखें Video 

शराब की बंद दुकान में विशालकाय नाग-नागिन की जोड़ी ने जमाया डेरा, देखें Video 

मांझी : यूपी से सटे बिहार के मांझी स्थित बन्द शराब की दुकान में करीब एक सप्ताह से विशालकाय नाग-नागिन की जोड़ी ने डेरा जमा ली है। सीमेंट से निर्मित कमरे के दीवार की दराज में नाग नागिन बेधड़क रह रहे हैं। कमरे के अगल बगल के दो अन्य कमरों में कानपुर से आये मजदूर भी भयभीत होकर रह रहे हैं। 
 
 
जयप्रभा सेतु के समानांतर बन रहे नए सड़क पुल में कार्यरत कानपुर के सोनू कुमार ने बताया कि गेंहूअन प्रजाति के साँपों का यह जोड़ा रोज सुबह दराज से बिंदास निकलकर कमरे में साथ साथ विचरण करता हैं। कुछ देर बाद फिर उसी दराज में जाकर बैठ जाता हैं।  लगभग 6-7 फुट लम्बे व मोटे साँपों के जोड़े ने सप्ताह भर में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। वहीं, किसी मजदूर ने उन्हें मारने की कोशिश भी नहीं की है।
 
मजदूरों ने बताया कि रविवार की रात एक शराबी उसी कमरे में जाकर जमीन पर सो गया। बावजूद इसके नाग नागिन की जोड़ी ने उस शराबी को छुआ तक नहीं। अर्द्ध निर्मित कमरों के मालिक माँझी के धनी छपरा निवासी राज किशोर सिंह ने बताया कि उनके कमरों में किराए पर रहने वाले कानपुर के मजदूरों ने साँपों के इस जोड़े को डंडे से उठाकर कई बार भगाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे फिर से उसी दराज में घुसकर बैठ गए। चांद दीयर निवासी रामजन्म यादव ने नाग नागिन की जोड़ी को दैवीय रूप बताया। स्थानीय लोगों द्वारा साँपों की जोड़ी को दैवीय रूप बताकर उनके लिए दूध व लावा चढ़ाया जा रहा हैं। लोगों का कहना है कि मुहूर्त के मुताबिक नाग देवता अपने नियत स्थान पर स्वयं ही चले जायेंगे।
 
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क