परिवार का मुखिया बना जल्लाद : कुल्हाड़ी से काटकर 8 लोगों की हत्या, मचा हड़कम्प

परिवार का मुखिया बना जल्लाद : कुल्हाड़ी से काटकर 8 लोगों की हत्या, मचा हड़कम्प

MP News : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तामिया के बोदल कछार गांव में एक आदिवासी परिवार के 8 लोगों की सामूहिक हत्या परिवार के मुखिया ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने खुद भी आत्माहत्या कर ली। हत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मंगलवार की रात इस दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि आरोपी ने अपने ही परिवार के 8 सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। उसने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर एक-एक कर मां, भाई, बहन, भाभी और बच्चों को की हत्या कर दी। आरोपी ने 10 साल के ताऊ के लड़के पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना दी। आरोपी के ताऊ के लड़के ने बताया कि घटना देर रात करीब 3 बजे के की है, जब आरोपी ने मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ साल) का कुल्हाड़ी से सोते वक्त गला काटकर हत्या कर दी।

21 मई को हुई थी आरोपी की शादी
इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की 21 मई को शादी हुई थी। एसपी मनीष खत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ने जिनका बेरहमी से कत्ल किया, उसमें उसकी पत्नी, मां, भाई के बच्चे व बहन आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक