टाटा स्टील के अधिकारी की हत्या करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर, दारोगा भी घायल

टाटा स्टील के अधिकारी की हत्या करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर, दारोगा भी घायल

Ghaziabad Police Encounter: टाटा स्टील्स में कार्यरत विनय त्यागी की गाजियाबाद में चाकू मारकर हत्‍या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गाजियाबाद पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को शुक्रवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एनकाउंटर के दौरान मंगल सिंह नामक एक सब इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद किया है।

पुलिस ने बताया, "10 मई को थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों में मुठभेड की सूचना प्राप्त हुई। मुठभेड के दौरान एक आरोपी और एक सब इंपेक्टर गंभीर रुप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। वहीं, उपचार के लिए भर्ती हुए आरोपी की मौत हो गई।'

यह भी पढ़े यूपी में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कप्तान, देखें Transfer List

पुलिस के अनुसार, जानकारी करने पर उसका नाम अक्की उर्फ दक्ष (निवासी सीलमपुर दिल्ली) ज्ञात हुआ। उक्त आरोपी 4 मई को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट और हत्या की घटना में वांछित था। आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

क्या हुआ था 4 मई को
शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्‍त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने मृतक के परिवार द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि विनय त्यागी गुरुग्राम से अपने कार्यालय से लौट रहे थे। उन्होंने अपनी पत्नी को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर मिलने को कहा। गौतम ने बताया कि विनय की पत्नी मेट्रो स्टेशन पहुंची, लेकिन त्यागी वहां नहीं मिले और उन्होंने फोन का भी कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद उनकी पत्नी घर लौट आई और परिवार के सदस्यों को पूरी बात बताई, जिस पर सभी मिलकर त्यागी की तलाश करने लगे। बाद में घर से कुछ मीटर की दूरी पर त्यागी का शव मिला था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया