सिपाही ने लिया बेवफाई का बदला, दुल्हन बनी प्रेमिका को मारी गोली ; मचा हड़कम्प

सिपाही ने लिया बेवफाई का बदला, दुल्हन बनी प्रेमिका को मारी गोली ; मचा हड़कम्प

Munger Crime News : बिहार के मुंगेर में एक बारात आने से पहले ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। दुल्हन को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली से उड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। हमला करने वाला युवक बिहार पुलिस का जवान बताया जा रहा है, जिसकी पटना में तैनाती है। फायरिंग करने वाला युवक लड़की का प्रेमी था। वहीं, घायल दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
 
मामला कस्तूरबा वाटर चौक स्थित ब्यूटी पार्लर का है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी एक 26 वर्षीय युवती की शादी रविवार की रात को होने वाली थी। बारात आने से पहले युवती कस्तूरबा वाटर वर्क्स स्थित जावेद हबीब सैलून में तैयार होने गयी थी। रात करीब 8.30 बजे प्रेमी अमन कुमार अचानक ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसा और युवती को गोली मार दिया। वह खुद पर भी फायर किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फरार हो गया। 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अमन कुमार महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का पुत्र है, जो पटना में बिहार पुलिस में है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वही, ब्यूटी पार्लर की मैनेजर निधि ने बताया कि रविवार की शाम युवती अपनी शादी के लिए तैयार होने आई थी। उसे तैयार किया जा रहा था तभी युवक वहां आ धमका। उसने युवती को देखते ही गोली चला दी। उस समय किसी को भी कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है। फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर पिस्टल रखी, लेकिन पिस्टल उसके हाथ से गिर गयी। 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

मिलावटखोरों के खिलाफ बलिया डीएम सख्त, मातहतों को दिए अहम निर्देश मिलावटखोरों के खिलाफ बलिया डीएम सख्त, मातहतों को दिए अहम निर्देश
बलिया : जिला स्तरीय खाद्य सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता...
Ballia में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस
बलिया में अचानक जिन्दगी की जंग हार गई शिक्षामित्र की शिक्षिका पत्नी, शिक्षा जगत स्तब्ध
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET मुद्दे पर भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल का किया स्वागत
माघ मेला की कई विशेष ट्रेनें रद्द, बलिया से गुजरने वाली गाड़ियां भी प्रभावित
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े पांच बाल अपचारी समेत 6 अभियुक्त
2027 को लेकर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बड़ा दावा, बोले...