पत्नी की हत्या कर शव के साथ सोया पति, अंतिम संस्कार से पहले सामने आया बड़ा सच

पत्नी की हत्या कर शव के साथ सोया पति, अंतिम संस्कार से पहले सामने आया बड़ा सच

वेस्ट बोकारो : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ईंट भट्ठा में पत्नी की हत्या की घटना को अंजाम देकर पति शव लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। परिजनों की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर वेस्ट बोकारो पुलिस को सौंप दिया। वेस्ट बोकारो पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के आमगांव, बले थाना, विलासपुर निवासी प्रदीप कुमार निषाद अपनी 23 वर्षीय पत्नी किरण देवी और 10 माह की बेटी के साथ बसंतपुर केदला स्थित मुकेश महतो के ईंट भट्ठा में पथाई मजदूरी का काम करता था। तीन वर्ष पूर्व ही प्रदीप की शादी हुई थी। शादी के बाद दंपत्ति में आए दिन लड़ाई होती थी, जिसकी वजह से आरोपी प्रदीप निषाद ने योजनाबद्ध तरीके से 23 नवंबर की रात पत्नी को सुप्तावस्था में स्टॉल (दुपट्टे) से गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद उसके शव के बगल में ही 10 माह की बेटी को सुलाकर खुद भी सो गया।

रात के लगभग 3 बजे वह किसी का सहयोग लेकर बोलेरो में बैठकर कोठार फोरलेन तक गया। वहां उसने अपनी पत्नी को बीमार बताकर एंबुलेंस की व्यवस्था की और अपने गांव विलासपुर छत्तीसगढ़ के लिए निकल गया। इस बीच उसने एक और साजिश रचते हुए मोबाइल से अपने ससुर को फोन किया। उनसे कहा कि पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

मृतका के परिजनों को हुआ शक
आरोपित पर शक होने पर मृतका के पिता ने उसे शव को उनके घर लाने को कहा, लेकिन प्रदीप कुमार निषाद शव को ससुराल न ले जाकर अपने घर ले गया और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। मृतका के स्वजन को शक होने पर उसके चाचा संजय निषाद ने वहां के स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जीरो एफआइआर दर्ज कर आरोपी के घर पुहंची, जहां शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़े UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हुई मौत का खुलासा होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपित पति को हिरासत में लेकर झारखंड के रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो ओपी पहुंची और आरोपी सहित सारे साक्ष्य और रिपोर्ट सौंपकर वापस लौट गई। वेस्ट बोकारो पुलिस ने आरोपित के निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त स्टॉल भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले...
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा