Bigg Boss 18 Winner : करणवीर मेहरा के सिर सजा 'बिग बॉस 18' फिनाले का खिताब, पहले रनरअप बने विवियन

Bigg Boss 18 Winner : करणवीर मेहरा के सिर सजा 'बिग बॉस 18' फिनाले का खिताब, पहले रनरअप बने विवियन

Bigg Boss 18 Winner : 3 माह से दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा सुपरस्टार सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को विजेता मिल गया है। कई स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को पछाड़कर एक्टर करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम की है। करणवीर मेहरा को शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। करणवीर ने शो जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी मां और बहन के साथ हाथ में ट्रॉफी थामे कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही ऑडियंस को धन्यवाद जताया है।

एक्टर करणवीर ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 18 की ट्रॉफी को हाथ में पकड़े फोटोज शेयर की, जिसमें वह शो के सेट के बाहर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मां और उनकी बहन दिख रही हैं। विनर ने पोस्ट में लिखा- 'जिस पल का हम सब इंतज़ार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गया है। जनता का लाडला करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 का खिताब जीत लिया। आपका असली हीरो वादे के मुताबिक ट्रॉफी लेकर आ गया है। आप सभी ने मुझे ताकत दी है, ये खिताहब आपके नाम।' बिग बॉस 18 के रनर अप विवियन डीसेना रहे।

बता दें, करणवीर मेहरा इससे पहले रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर रह चुके हैं। वहीं इस बार बिग बॉस 18 में भी उनका सिक्का जमा। करणवीर मेहरा पिछले कई दिनों से ऑडियंस की पसंद बने हुए थे और वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहे थे। वहीं विवियन डीसेना ने भी वोटों के मामले में उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन अंत में ट्रॉफी के हकदार करणवीर रहे।शनिवार को बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ था, जिसमें अभिनेता व शो के होस्ट सलमान खान ने विजेता का नाम अनाउंस किया। शो के पहले रनर-अप विवयन और दूसरे रजत दलाल रहे। वहीं तीसरे, अविनाश मिश्रा चौथे ईशा और चुम दरांग ने पांचवे पायदान पर घर से बाहर हुईं।

यह भी पढ़े बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम

https://www.instagram.com/p/DFBR3U_MT99/?igsh=YzljYTk1ODg3Zg==



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal 7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
मेषदांपत्य जीवन और साझेदारी के मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं और...
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल