पत्नी से मामूली बहस के बाद जज ने उठाया खौफनाक कदम, सदमे में परिजन
On




हैदराबाद : हैदराबाद में न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने रविवार को अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि उत्पाद शुल्क मामलों के विशेष न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट (जेएफसीएम) ने एक छोटी सी बात पर अपनी पत्नी के साथ बहस के बाद परेशान होकर अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पिता की शिकायत पर अंबरपेट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार दोपहर जज ए मणिकांत (36) की अपनी पत्नी के साथ बहस हो गई थी। आवाज सुनकर जब घर के लोग बेडरूम की तरफ दौड़े तो देखा कि उनका शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
05 Dec 2025 10:43:55
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...


Comments