एक्‍ट्रेस के चक्‍कर में 3 IPS अधिकारी सस्‍पेंड, जानें पूरा मामला

एक्‍ट्रेस के चक्‍कर में 3 IPS अधिकारी सस्‍पेंड, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली : एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी का शोषण करने के आरोप में तीन आईपीएस अधिकारी सस्पेंड हो गए हैं। कादंबरी का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें डरा धमका कर झूठे केस में 40 दिनों तक हिरासत में रखा। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम कर चुकीं कादंबरी जेठवानी के आरोप के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए डीजी रैंक के एक अधिकारी समेत तीन IPS अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। 

मॉडल ने अपने साथ हुए शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बिना जांच और पुख्ता सबूत के उन्हें गिरफ्तार किया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर फंसाया गया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता और फिल्म निर्माता विद्यासागर ने फरवरी में उनके खिलाफ जालसाजी और जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया था।

कादंबरी का आरोप है कि इन अधिकारियों ने विद्यासागर के साथ मिलकर उन्हें और उनके माता-पिता को परेशान किया है। उन्होंने अधिकारियों पर बिना किसी नोटिस के हिरासत में लेने और अपमानित करने का आरोप लगाया है। इस केस में पूर्व इंटेलिजेंस चीफ पी. सीताराम अंजनेयुलु (डीजी रैंक), पूर्व विजयवाड़ा पुलिस आयुक्त क्रांति राणा टाटा (महानिरीक्षक रैंक) और पूर्व पुलिस उपायुक्त विशाल गुन्नी (अधीक्षक रैंक) को निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

कौन है कादंबरी जेठवानी?
कादंबरी जेठवानी एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह 2015 में फेमिना मिस गुजरात का खिताब जीत चुकी है और वह फेमिना मैगजीन की कवर गर्ल भी हैं। कादंबरी जेठवानी हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। 2012 में आई फिल्म ‘साडा अड्डा’ में उनका किरदार काफी पसंद किया गया है। कादंबरी का जन्म अहमदाबाद में हुआ था। उनकी उम्र 28 साल है। उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार है, जो एक नेवी ऑफिसर थे। उनकी मां रिजर्व बैंक में मैनेजर थीं, जो इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।

यह भी पढ़े बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार