बलिया : BSA के निरीक्षण में बंद मिले पांच स्कूल, चार माह से अनुपस्थित मिली दो शिक्षिका

बलिया : BSA के निरीक्षण में बंद मिले पांच स्कूल, चार माह से अनुपस्थित मिली दो शिक्षिका


बलिया। बीएसए शिवनारायण सिंह ने 7 विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें 3 विद्यालय बंद मिले। इसके अलावा कई शिक्षक और शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। BSA ने सभी का वेतन/मानदेय निरीक्षण तिथि का काटने का निर्देश दिया है। 
नगर क्षेत्र के प्रावि भृगु आश्रम नंबर 1 का निरीक्षण किया। इस प्रांगण में दो विद्यालय संचालित है, लेकिन निरीक्षण के दौरान सुबह 10.13 बजे विद्यालय बंद मिले। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय माल्देपुर पर बीएसए 10.47 बजे पहुंचे। प्रधानाध्यापक पुष्पा वर्मा व सहायक अध्यापक अनुराधा सिंह अनुपस्थित मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय माल्देपुर पर बीएसए 10:55 बजे पहुंचे तो विद्यालय का ताला बंद था। प्राथमिक विद्यालय माल्देपुर नंबर दो भी 11:00 बजे बंद पाया गया। प्रावि नसीराबाद पर बीएसए 11.15 बजे पहुंचे। प्रभारी प्रधानाध्यापक निरुपमा राय एवं लालसा यादव शिक्षामित्र अनुपस्थित मिली। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सागरपाली पर बीएसए 11.31 बजे पहुंचे। निरीक्षण में पता चला कि सहायक अध्यापक रुखसाना व सविता राय का बाल्य देखभाल अवकाश एक 11 अप्रैल 2020 तक स्वीकृत था, लेकिन इन्होंने अभी तक विद्यालय पर योगदान ही प्रस्तुत नहीं किया है। यहां सहायक अध्यापक चंद्रप्रकाश व अनुदेशक अंजू अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय सागरपाली नंबर 3 का निरीक्षण बीएसएन ने 12.47 बजे किया, लेकिन यहां भी ताला बंद मिला। निरीक्षण के दौरान DC नुरूल हुडा भी साथ रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक