बलिया : परम्परा पर कोरोना का असर

बलिया : परम्परा पर कोरोना का असर


मनियर, बलिया। नाग पंचमी के अवसर पर कोरोना महामारी के वजह से लोगों ने अपने अपने घरों में ही नाग देवता को दूध लावा गमछा प्रसाद चढ़ाया। नाग पंचमी के अवसर पर मनियर थाना क्षेत्र के असना गांव में लगने वाला रामजीत बाबा के स्थान पर मेला स्थगित कर दिया गया है। 

प्रत्येक वर्ष वहां दुकानें लगती थी। कुश्ती दंगल इत्यादि का आयोजन होता था। दूर-दूर से लोग जुलूस लेकर बाबा के स्थान पर आते थे और प्रसाद चढ़ा कर अपनी मनोकामनाओं को बाबा के स्थान पर रखते थे, लेकिन इस वर्ष प्रशासन की सख्ती के चलते बाबा के स्थान पर भीड़ भाड़ नहीं रहा। कुछ लोग सामान्य तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाबा के स्थान पर पहुंचे और दूध लावा चढ़ा कर चलते बने। इस मौके पर वहां पुलिस बल भी मौजूद  रही।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक