डॉ अर्पिता सिंह के रूप में सनबीम बलिया को मिली नायाब और प्रतिभावान Principal

डॉ अर्पिता सिंह के रूप में सनबीम बलिया को मिली नायाब और प्रतिभावान Principal


किसी भी विद्यालय के विकास में उस विद्यालय के नेतृत्वकर्ता अर्थात प्रधानाचार्या का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। वह विद्यालय के लिए रीढ़ की हड्डी के समान होता है तथा सम्पूर्ण विद्यालय को एक सूत्र में पिरोए रहता है।

बलिया। नगर के अगरसंडा ग्राम स्थित सनबीम स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष एवम गौरव का विषय है कि विद्यालय की प्रधानाचार्या के रूप में डॉ अर्पिता सिंह ने 25 मार्च 2022 को पदभार ग्रहण किया। डॉ सिंह मूलतः मथुरा की निवासिनी है। अनेक योग्यताओं से परिपूर्ण डॉ सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ और धर्म परायण महिला है।

बता दें कि डॉ अर्पिता ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय इलाहाबाद तथा स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूर्ण की है। उन्होंने परस्नातक छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर तथा एमबीए सिक्किम यूनिवर्सिटी से पूर्ण की। इसके साथ ही डॉ सिंह ने विभिन्न डिप्लोमा एवं पोस्ट डिप्लोमा डिग्रियां प्राप्त की है।


डॉ सिंह का कार्यक्षेत्र में भी अत्यंत सराहनीय तथा प्रभावी योगदान रहा है। सनबीम स्कूल में पदभार ग्रहण करने से पहले एक शिक्षिका के रूप में डीएवी पब्लिक स्कूल बादशाहपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में कार्य कर चुकी डॉ सिंह को एक अध्यापिका के रूप में 10 वर्ष का अनुभव प्राप्त है। प्रधानाचार्या के रूप में डॉ सिंह ने एमपीएनएस इंटरनेशनल स्कूल फतेहपूर्त, दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर तथा अशोका इंटेलेक्चुअल ग्लोबल स्कूल मथुरा में कार्य करने का अनुभव प्राप्त किया है।

आज अपने प्रथम दिन प्रधानाचार्या ने समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक प्रधानाचार्या के रूप में मैं सदैव आपके साथ हूं। सदैव आपके एवं विद्यालय के हित में कर्त्तव्यपरायण रहूंगी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने गुलदस्ता देकर प्रधानाचार्या का स्वागत किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह