बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी

बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी

हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव में रविवार की देर शाम एक विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बाबूबेल गांव निवासिनी झुन्नी देवी (26) पत्नी चन्दन कुमार राम रविवार को पेट में दर्द होने पर परिजनों ने दवा दुकान से दर्द की दवा लाकर दे दिया, जिसे खाकर झुन्नी सो गयी। देर शाम वह दिखयी नहीं दी तो परिजन उसे सोता देख जगाने लगे तो वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। 

चन्दन कुमार राम पुत्र सीताराम की शादी थाना बांसडीह कोतवाली के कीर्तुपुर निवासी रामनाथ राम की पुत्री झुन्नी से सन् 2019 में हुई थी। मृतका का एक डेढ़ वर्षीय लड़का आर्यन है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। झुन्नी के मायके वालों को सूचना दे दी गयी है।

एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार