बलिया में अनोखा प्रदर्शन : किसानों के साथ ट्रैक्टर चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष

बलिया में अनोखा प्रदर्शन : किसानों के साथ ट्रैक्टर चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष



बलिया। बोहा क्षेत्र के हजारों किसानों ने गुरुवार को सपा नेता व पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में जलभराव की समस्या से निजात एवं उससे हुए नुकसान के मुआवजा की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर सैकड़ों ट्रैक्टर से पहुंच कर प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगों से सम्बंधित महामहिम राज्यपाल को संबोधित पत्र सौपा। किसान ट्रैक्टर और ट्राली सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए, जिससे कलक्ट्रेट चारों तरफ से ट्रैक्टर से ही घिर गया। इस दौरान कचहरी से टीडी कालेज चौराहा, ओभरब्रिज तक ट्रैक्टर की लंबी कतार लग गई। बलिया जनपद के लिए प्रदर्शन का यह एक अलग और अनोखा अन्दाज रहा। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी नहीं थे, जिस पर समाजवादियों का पारा चढ़ गया। घोषणा किया गया कि जिलाधिकारी स्वयं पत्रक ले या हम लोगों से वार्ता कर संतुष्ट करें, तब पत्रक दिया जाएगा। अन्यथा हम लोग यही ट्रैक्टर के साथ बैठेंगे। इससे प्रसाशन हरकत में आया और जिलाधिकारी फोन पर नारद राय से बात किये। इसके उपरान्त पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने उपस्थित जनसमूह के सामने पत्रक में उल्लेखित समस्याओ को पढ़ कर सुनाया। पत्रक में कही गयी बातों पर हाथ उठवा कर समर्थन लिया, फिर नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक दिया गया।



पत्रक के माध्यम से किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके के किसान 2018 से प्रतिवर्ष जलभराव से जूझ रहे है। फसल बर्बाद हो रही है, जिससे हम लोगो का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से गुहार के बाद भी हमारे दर्द को हमेशा अनदेखा किया जाता रहा, जिससे मजबूर होकर हम लोगों को आन्दोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। अगर हमारी बात नही सुनी जाएगी तो हम इस आंदोलन को और तेज करेंगे।

किसानों को न्याय दिलाने को सपा करेगी निर्णायक संघर्ष : नारद

पूर्व मंत्री नारद राय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में नगर क्षेत्र सहित बोहा क्षेत्र व सुरहा ताल से जल निकासी की सुविधा को प्रस्तावित कर कुछ कार्य भी किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उस परियोजना को ठंडे बस्ते में दाल दिया। किसान आज भुखमरी के शिकार हो रहे है। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी ने निर्णय लिया है कि बोहा, सुरहा ताल व नगर क्षेत्र की जल निकासी के लिए  संघर्ष किया जायेगा। किसानों को प्रति एकड़ 15000 हजार रु. मुआवजा भी सपा दिलाएगी, अन्यथा अब आर या पर होगा।

केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी : रिजवी

पूर्व मंत्री मु. जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकारें किसान विरोधी है। इन्हें किसानों के परेशानी नहीं दिख रही है। किसानों को बड़े -बड़े पुंजिपतियो के बधुआ मजदूर बनाने पर यह सरकार तुली हुई है अगर देश का अन्नदाता सड़क पर उतर कर विरोध नही किया तो ये आत्ममुग्ध नादिरशाही सोच की सरकार देश के कृषि क्षेत्र को चौपट कर देंगी।

यहां से निकला किसानों का जत्था

ट्रैक्टर सवार किसानों को पुरास और पिण्डारी से स्व. विक्रमादित्य पाण्डेय के अनुज चंद्रमा पाण्डेय ने  झण्डी दिखाने के साथ ही  पूर्व मंत्री नारद राय को तिलक लगाकर रवाना किया।

सपा दम-खम से लड़ेगी किसानों की लड़ाई 

सपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ जुलूस का नेतृत्व करते हुए स्वागत किये तथा स्वयं भी ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों का नेतृत्व कर कचहरी के लिए चल दिये। कहा कि किसानों के इस न्यायपूर्ण लड़ाई में समाजवादी पार्टी बलिया पूरी तरह से किसानों के साथ है।वाराणसी जनपद के वरिष्ठ सपा नेता लालू यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं आज इस अनोखे आन्दोलन का साक्षी बन रहा हूं।

ये रहे मौजूद

गोरख पासवान, संजय उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, श्रीप्रकाश पाण्डेय मुन्ना, रमेश चंद्र साहनी, हीरालाल वर्मा, जमाल आलम, राजन कनौजिया, दरोगा सिंह, शशि कान्त सिंह, अजय यादव, बलराम यादव, विजय शंकर यादव, दयाशंकर पाण्डेय, परमात्मा नंद पाण्डेय, राजेश यादव, सुशील पाण्डेय, छोटकन पाण्डेय, आनन्द यादव, विजय यादव, बृजेश पाठक, इरफान अहमद, प्रेम शंकर चतुर्वेदी, अनिल तिवारी, राकेश सिंह, चुन्नू सिंह, रविन्द्र यादव, हरेराम पाण्डेय, परमेश्वर प्रधान, कृष्णा प्रधान, रामेश्वर पासवान, रविन्द्र यादव, राकेश यादव, मनन दुबे, जलालुद्दीन जेडी, अजित सिंह यादव, देवेंद्र यादव, शिवजी त्यागी, अनिल पाण्डेय, भीम चौधरी, लक्षमण राय, अमित राय, श्रीमन पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव छोटकन, मुन्नागिरी, बन्धु गोड़, अरुण यादव, प्रभुनाथ पहलवान, रामजी यादव, गणेश यादव, वीरा खां, इम्तियाज़ अहमद, मिंटू खां, चंद्रशेखर तिवारी, राकेश यादव आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

BALLIA BREAKING : पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी, बरामद बाइक का सच जान चौक जायेंगे आप BALLIA BREAKING : पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी, बरामद बाइक का सच जान चौक जायेंगे आप
Half Encounter in Ballia : बांसडीह कोतवाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक...
परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी
Ballia News : सौतेली मां, बड़े पिता समेत तीन पर मुकदमा, जानिएं वजह
11 November Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
खेल जगत में चमकें बलिया के दो सितारे : नीरज और फहीम को मिली उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम की कमान
Ballia News : सेफ्टी टैंक के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
Ballia News : पत्रकार देवेन्द्र तिवारी को मातृशोक