बलिया में बेसिक की जिला क्रीड़ा रैली स्थगित

बलिया में बेसिक की जिला क्रीड़ा रैली स्थगित

बलिया। 09 से 11 दिसम्बर 2022 तक प्रस्तावित बेसिक जिला क्रीड़ा रैली 2022 स्थगित कर दी गई है। इसकी वजह किसी भी शिक्षा क्षेत्र से खिलाड़ियों का पात्रता प्रमाण पत्र व सूची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में जमा नहीं कराया जाना है। 

बीएसए के हवाले से मण्डलीय व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी शिक्षा क्षेत्रों से ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा रैली का आयोजन कराकर विजेता खिलाड़ियों का पात्रता फार्म 05 दिसम्बर 2022 की सायं 05 बजे तक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स (बेसिक) बलिया में संकलित कराया जाना था, किन्तु विभागीय महत्वपूर्ण परीक्षाओं के आयोजन एवं तैयारियों के कारण कुछ शिक्षा क्षेत्रों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं भी अद्यतन पूर्ण नहीं हो पायीं है।

12 दिसम्बर 2022 की अनन्तिम समय सीमा निर्धारित 

सभी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक दशा में खिलाड़ियों का पात्रता संकलन कर अनन्तिम तिथि 12 दिसम्बर 2022 की सायं 05 बजे तक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स (बेसिक) में जमा कराएंगे। साथ ही प्रतिभागियों एवं टीमों की तैयारी पूर्ण रखेंगे। जिला क्रीड़ा रैली की नई आयोजन तिथि व स्थल की सूचना से यथाशीघ्र अवगत करा दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार