बलिया : परिवार की खुशी छीन ले गया करंट, पत्नी और बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल

बलिया : परिवार की खुशी छीन ले गया करंट, पत्नी और बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल

हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हल्दी के पश्चिम टोला निवासी विजय शंकर सिंह (55) की मौत शनिवार को बिजली की चपेट में आने से हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को विजय शंकर अपने कमरे में पंखा चालू करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहे थे, उसी समय वह विद्युत के स्पर्श में आ गये। जब तक लोग समझ पाते, उनकी मौत हो गयी। घटना से पत्नी, दो नाबालिग बेटे व एक बेटी का रोते-रोते बुरा हाल है। 


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित
बलिया : सनबीम स्कूल अगरसंडा सदैव अपने विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली बनाने के अनूठे प्रयास करते रहता है। इसी क्रम में...
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निकली भर्ती, 20 फरवरी हैं आवेदन की अंतिम तिथि
1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक साथ बजीं 227 जोड़ों की शहनाई
राधाकृष्ण अकादमी में farewell : भव्य समारोह में जूनियर्स ने 12वीं के छात्रों को दी भावनात्मक विदाई
बलिया पुलिस को मिली सफलता, 30 पेटी ऑफिसर च्वाइस के साथ एक गिरफ्तार
मां चली गई, गांव ने मोड़ा मुंह… बेटियों ने दिया कंधा