बलिया में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : L-1 हॉस्पिटल खेजुरी का निरीक्षण कर डिप्टी सीएमओ ने परखी व्यवस्था

बलिया में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : L-1 हॉस्पिटल खेजुरी का निरीक्षण कर डिप्टी सीएमओ ने परखी व्यवस्था

श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। कोरोना की संभावित चौथी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सचेत हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोविड से निपटने के लिए अभी से तैयारियों को परखने और उसे अंतिम रूप देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ योगेंद्र से बनाए गए कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑक्सीजन की व्यवस्था, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटीलेटर, नेबुलाइजर सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और संतोष जाहिर की। 

बता दें साल 2021 में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएचसी पर 30 बेड का एल वन हॉस्पिटल खोला गया था, जिसमें 10 बेड पीकू वार्ड के लिए आरक्षित है। साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आई सी यू वार्ड भी बनाया गया था। एक बार फिर कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने में विभाग जुटा है। इस मौके पर अधीक्षक  डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ अमरनाथ शर्मा, शशिकांत, राधेश्याम, विनोद यादव, मुन्ना वर्मा, घुरा राम, नीलम, सुनीता आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार