जिगर के टुकड़े को सीने से लगाकर दहाड़े मारने लगे परिजन Ballia News
On



बलिया। पानी भरे गढ्ढे में गिरने से एक किशोर डूब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर उसके शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद परिजन अपने जिगर के टुकड़े से लिपटकर दहाड़े मारने लगे। यह हृदय विदारक दृश्य देख, हर किसी की आंखों का कोर भींग गया।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी अमित कुमार गुप्ता (15) पुत्र अमरजीत गुप्ता अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर मवेशियों को चरा रहा था। सरकंडा के समीप भट्ठे के गड्ढे में जाने से अमित डूबने लगा। अन्य बच्चों ने शोर मचाया। लोग पहुंचे भी, लेकिन देर हो चुकी थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
03 Mar 2026 07:33:32
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में ग्रस्तोदित...



Comments