बलिया : ओवरटेक के चक्कर में जबरदस्त टक्कर, युवक की मौत

बलिया : ओवरटेक के चक्कर में जबरदस्त टक्कर, युवक की मौत


सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के संडवापुर चट्टी के समीप गुरुवार की दोपहर ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो युवक अल्टो कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वही, दूसरे की हालत गंभीर होने पर  जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

मनियर थाना क्षेत्र के उत्तर टोला निवासी धर्मेंद्र गोंड (25) पुत्र वीरेंद्र प्रसाद मनियर थाना क्षेत्र के ही वार्ड नंबर 6 निवासी नरेंद्र कुमार (35) पुत्र मुख्तार सिंह के साथ गुरुवार की दोपहर बाईक से नगरा की तरफ जा रहे थे। अभी वह  संडवापुर चट्टी के समीप पहुंचे ही थे, तभी बोलेरो को ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की हालत गम्भीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क