बलिया : बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जीवन से जुड़ी स्मृतियों को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

बलिया : बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जीवन से जुड़ी स्मृतियों को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि


दुबहर, बलिया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत आखार के 35 वर्षों तक ग्राम प्रधान रहे बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की छठवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित लोग शामिल रहे। वक्ताओं ने उनकी जीवन स्मृतियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
आखार के प्रधान जय कुमार सिंह ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि कर्म से ऊंचा और महान बनता है। प्रसिद्ध नारायण सिंह ने अपने कार्यकाल में गांव ही नहीं, अपितु क्षेत्र की गंभीर समस्याओं का सहजता से निदान निकालने में भी माहिर थे। उनके कार्यकाल की सराहना पूरे जनपद में आज भी की जाती है। उपस्थित सभी लोगों ने प्रसिद्ध नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रसिद्ध नारायण सिंह के पौत्र आदित्य प्रताप सिंह एवं छोटू सिंह ने जिला अस्पताल सहित कई जगहों पर गरीब एवं असहाओं में फल व दूध वितरित किया। इस मौके पर अरुण सिंह, नन्हे सिंह, कुनकुन सिंह, विशाल प्रताप सिंह, गोपाल जी दुबे, कौशल सिंह, श्याम बिहारी सिंह, नीरज सिंह, आदित्य सिंह, संजीव श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, सोनू सिंह, साहिल सिंह, लखन सिंह इत्यादि उपस्थित थे। सभी के प्रति निरंजन प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
बलिया : बेलहरी ब्लाक के पियरौटा निवासी अरुण पाठक की पुत्री शिक्षा पाठक ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल...
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध
6 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना शुक्रवार
बलिया में भीषण सड़क हादसा : तीन युवकों की मौत, चार रेफर
बलिया के इस ग्राम प्रधान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, ये है बड़ी वजह