कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई को सीएम से लगाई गुहार

कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई को सीएम से लगाई गुहार




सहतवार  ( बलिया) । नगर पंचायत के वार्ड नं 5 व 11 के कोटेदार द्वारा राशन वितरण में धांधली करने से परेशान वार्ड नं 5 के सभासद व पात्र राशन कार्ड धारको द्वारा डीएसओ बलिया को शिकायती पत्र देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से त्रस्त्र लोगों ने मुख्यमन्त्री को शिकायती पत्र देकर जाँचकर कार्यवाही करने की गुहार लगायी है।

 वार्ड नं 5 के सभासद पुनम देवी व राशन कार्ड धारक गीता देवी, सुनीता, आशादेवी, कबूतरी देवी, बुचियादेवी, शिवान्ती देवी, सोमारीदेवी आदि अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट 5 किलो की जगह 4 किलो , अन्त्योदय कार्ड पर 35 किलो की जगह 30 किलो जिसका दूसरी जगह वजन कराने पर गेहूँ, चावल भी कम रहता है। मिट्टी तेल भी कम दिया जाता है। वही  सरकारी रेट से अधिक मूल्य पर राशन वितरण करते है। लोगों ने प्रशासन से जाँचकर कार्यवाही करने की गुहार लगाकर राशन वितरण मे सुधार कराने की माँग की है।

रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने किया प्रतिभाग, जानिएं किसके सिर बंधा ताज बलिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने किया प्रतिभाग, जानिएं किसके सिर बंधा ताज
बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में जनपदीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया,...
AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !
9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे
भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम
बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत