निकाली विजय संकल्प रैली, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

निकाली विजय संकल्प रैली, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों व बैठकें विभाग के सहसंयोजक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू की प्रतिनिधि डीएन सिंह के नेतृत्व में  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बलिया लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। इस दौरान पार्टी जनों ने जहां एक और सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों को गिनाया वहीं दूसरी ओर नमो अगेन का नारा भी बुलंद किया।


 विजय संकल्प रैली का आगाज बलिया लोकसभा क्षेत्र के जहूराबाद विधानसभा से हुआ। इसके उपरांत बाइक रैली मोहम्दाबाद विधानसभा के सभी मंडलों से होती हुई फेफना विधानसभा में पहुंची जहां प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में विजय संकल्प रैली आगे बढ़ी और विधानसभा क्षेत्र के नरही, लक्ष्मणपुर, भरौली , कोटवा नारायणपुर, बहादुरपुर कारी, चितबडागाँव, फेफना, गड़वार, रतसर आदि कस्बों से होती हुई बलिया नगर विधानसभा में प्रवेश की। बाइक रैली नगर विधानसभा के विभिन्न गाँवों का भ्रमण करने के उपरांत बैरिया विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण किया और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनमानस से नमो अगेन की बात दोहराई।


 इस दौरान साकेत के प्रतिनिधि डीएन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के राज मे वैश्विक बिरादरी में भारत को एक अलग पहचान मिली है। जिसका प्रमाण बीती रात पाकिस्तान सरकार द्वारा की गयी विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल रिहाई है। विजय संकल्प बाइक रैली की  विशेषता यह रही कि इसमें लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों से दस मोटरसाइकिलें भाग ली थी। बाइक रैली में मुख्य रुप से उपेंद्र पांडेय, टुटून उपाध्याय, प्रेम सिंह के अलावा भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।


By-Ajit Ojha
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Pitru Paksha 2023 : क्या स्त्रियां भी कर सकती हैं पिंडदान ? Pitru Paksha 2023 : क्या स्त्रियां भी कर सकती हैं पिंडदान ?
पुत्राभावे वधु कूर्यात, भार्याभावे च सोदन:। शिष्‍यों वा ब्राह्म्‍ण: सपिण्‍डो वा समाचरेत।। ज्‍येष्‍ठस्‍य वा कनिष्‍ठस्‍य भ्रातृ: पुत्रश्‍च: पौत्रके। श्राध्‍यामात्रदिकम कार्य...
30 September 2023 : आज का राशिफल संग जानिए पितृ दोष शांति के उपाय
नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण निरस्त रहेगी ये ट्रेनें, इनका बदला रूट ; देखें डिटेल्स
किसान आंदोलन की वजह से 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को निरस्त रहेगी ये ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे की नई समय-सारणी : देखें ट्रेनों का परिवर्तित समय, 110 ट्रेनों की बढ़ाई गई रफ्तार
बलिया में बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवा, नवागत सीएमओ ने बताई प्राथमिकताएं
बलिया में पहली महिला एसएचओ बनीं श्रीमती अनिता, खेजुरी थाने की संभालेंगी कमान