उपेक्षा से नाराज तीन ग्राम पंचायतों के लोगों ने बुलंद की नगर पंचायत में शामिल करने की आवाज

उपेक्षा से नाराज तीन ग्राम पंचायतों के लोगों ने बुलंद की नगर पंचायत में शामिल करने की आवाज

बिल्थरारोड (बलिया)। गंवई जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज तीन ग्राम पंचायत क्षेत्र के बार्डर पर स्थित कुण्डैल रामनगर के लोगों ने उपेक्षित क्षेत्र को बिल्थरारोड नगर पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया। सोनाडीह मार्ग स्थित मदनलाल कटरा में आयोजित बैठक में ग्रामिणों ने बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन से सटे कुण्डैल रेल ढाला के समीप के करीब पांच सौ की आबादी को नगर में शामिल करने के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। आगमलाल मद्धेशिया, डा. सुरेंद्र सिंह, श्रीकिशुन गुप्ता, मोहनलाल यादव, मनोहर जायसवाल, मोबिन, आेमप्रकाश गुप्ता, रमेश यादव, अर्जुन गुप्ता, दूधनाथ पटेल, रमेश शर्मा आदि ने कहा कि कुण्डैल ढाला की सैकड़ों की आबादी वर्षों से उपेक्षित है। जहां साफ-सफाई व जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां के लोगों का परिवार रजिस्टर की जिम्मेदारी भी तीन ग्रामपंचायत के प्रधान एकदूसरे पर टालते रहते है। इस क्षेत्र के लोगों को अब तक राशन कार्ड से लेकर केंद्र-प्रदेश सरकार की किसी भी लाभकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। राजनीतिक रूप से विधवा बने इस क्षेत्र के विकास हेतु इसे नगरपंचायत में शामिल किया जाना जरूरी है। बैठक में अनिल वर्मा, छोटेलाल गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, हरिश्चचंद्र मद्धेशिया, कृष्णा, आशिष मद्धेशिया, अमित कुमार लल्लू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, टुन्नू गुप्ता, मुन्नू, राजकुमार, आनंद गुप्ता, अजीत, विजय आदि मौजूद रहे। संचालन विजय मद्धेशिया ने किया।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने संजय

- कुण्डैल ढाला की आबादी को नगरपंचायत में शामिल करने की आंदोलनात्मक मुहिम को नगर में शामिल करों संघर्ष समित का गठन किया गया और इसके अध्यक्ष पद पर संजय कुमार गुप्ता का चुनाव हुआ। साथ ही सुनील कुमार वर्मा, ब्रजेश शर्मा, अनिल कुमार वर्मा, मनोहर जायसवाल, अरविंद कुमार उर्फ कल्लू व मो. मोबिन आदि को बतौर सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

रिपोर्ट- राम मिलन यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क