बलिया के शिक्षक की 'मयकशी', जरूर देखें

बलिया के शिक्षक की 'मयकशी', जरूर देखें

मयकशी 
                             
कंपकपाते लफ़्ज़ बेदम से लड़खड़ाते पांव...


जग उठी अरमान लत, इज्जत लगी दांव तब शान, 
इज्जत की इज्जत में, के लिए पिरोया था जब आन

कंपकपाते लफ़्ज़, बेदम से लड़खड़ाते पांव तन 
रक्त सी आंखें निशा में, तिमिर चीर अरुणिमा सी 
स्याह रातों में डूबी, जज़्बातें दोऊ धवल नयन

आसव मात्र आशय मयकशी, छलक  गया मय नेह 
क्षीण अक्ल धर्म मय दौलत गई, हाला उठी अब गेह
तंग जंग हार निकली आह ! बेबसी की, बात आई देह

दिन प्रति झूमते, रहते लगाते मधु ये निर्भय 
लांघ सीमाएं तोड़ बंदिशें, सूखा नजर का जलाजल 
प्रश्न में डूबी तब शहदी, ये बन गया कैसे हलाहल

अमिट भूख की मय धरा, प्यास सिंधु नहीं सोमरस 
त्याज्य अरु त्याग के, उधेड़-बुन में जीता ये मयकश। 


निर्भय नारायण सिंह
शिक्षक, बलिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह