5 December 2023 : जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से Aaz Ka Rashifal

5 December 2023 : जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से Aaz Ka Rashifal

हर घर के छोटे मोटे बाद विवाद बने रहते हैं। आप इस कलह से छुटकारा चाहते हैं तो एक कांच की कटोरी में नमक का पानी डालें और इसे घर के कोने में रख दें। धीरे धीरे सारी परेशानी खत्म होगी और घर में होने वाली कलह दूर हो जाएगी।

जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष 
आज के दिन आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। आज परिवार की किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धनलाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें और किसी से भी द्वेष ना करें। आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। 
 
वृषभ 
आज दिनभर आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुनें। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए कार्य पर ध्यान दें। आज जो भी कार्य आप मेहनत और लगन के साथ करेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी।
 
मिथुन 
आज दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज छोटे छोटे कार्यों के लिए बड़ी बड़ी मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी आप शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़े 7 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

कर्क 
आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। अपने मन को काबू में रखना होगा। आज आपका मन ऐसे कार्यों की ओर दौडऩे की कोशिश करेगा जो अनुचित होंगे। ऐसे में आपको संयम बरतना आवश्यक है। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

यह भी पढ़े 14 April Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

सिंह 
आज धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं मैं सावधानी बरतनी जरूरी है। आज खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।
 
कन्या 
आज रुका हुआ धन आपके पास लौटेगा। अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ आपको होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज उन लोगों को उधारी याद दिलाएं जिन्हे आपने पूर्व में पैसा उधार दिया था। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

तुला 
आज आय के स्रोत बनेंगे और ऐसे मौके आपको मिलेंगे जो भविष्य तक आपको धन लाभ देते रहेंगे। आज किसी से भी ईष्या आपको नहीं करनी है। आज आंख मूंदकर विश्वास करने से भी बचें। आज जो भी सूचनाएं आपको मिलेंगी उन पर भरोसा करना उचित नहीं है। सूचनाओं को पुष्ट जरूर कर लें।
 
वृश्चिक 
आप पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं में घिरे हुए थे आज उनमें कमी आएगी। आज अपने लिए वस्त्र आप खरीदेंगे। खर्च की अधिकता आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है। अगर आप पिछले कई दिनों से सपनों का आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज अपने घर का सपना पूरा होगा। 

धनु 
आप अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सीनियर से विवाद हो सकता है। अपने कार्यों को अच्छी तरह से पूर्ण करें। सहकर्मियों पर किसी भी कार्य को छोडऩा आज उचित नहीं है। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।
 
मकर 
आज विशेषकर माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। इससे परिवार में तनाव हो सकता है। इसलिए गुस्सा करने से बचें वाणी में मधुरता बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं।
 
कुंभ 
आज परिवार में किसी व्यक्ति से अपका विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करना आपके लिए आज उचित नहीं है। पिता का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलेगा। ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।
 
मीन 
आज रोजमर्रा के कार्यों के लिए आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज जीवन साथी से भी मतभेद होने की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज श्री हनुमान का स्मरण करने मात्र से आज आपके सारे कष्ट दूर होंगे और आपके दुश्मन भी खुद ही परास्त हो जाएंगे।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : गंगा में नहाते वक्त डूबा युवक, तलाश जारी Ballia News : गंगा में नहाते वक्त डूबा युवक, तलाश जारी
बलिया : गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर स्नान के दौरान एक युवक असंतुलित होकर गहरे पानी में डूब गया।...
बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज
9 मई का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : दर्जी एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, देखें योग्यता और उम्र
बलिया में आयुष चिकित्सक की नियुक्ति का रास्ता साफ : CMO जारी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि, देखें पूरी लिस्ट
बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला
Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर