बलिया में किशोरी को धमकाकर तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बलिया में किशोरी को धमकाकर तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Ballia News : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया, बल्कि तीन युवकों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है।

पीड़िता के पिता ने तहरीर दिया कि गांव का ही एक युवक नाबालिग बेटी को धमका कर काफी दिनों से अवैध तरीके से शारीरिक संबंध बना रहा था। विरोध करने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इससे नाबालिग बेटी डर जाती थी। आरोपी के दो अन्य दोस्त भी बेटी को धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगे। इस घटना से बेटी काफी आहत हो, उदास रहने लगी।

पूछताछ करने पर उसने पूरी बात बताई, जिसे सुन परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। पिता ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस बाबत थाना प्रभारी हिमेन्द्र सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद