बलिया में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन : गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, निशाने पर रहा विपक्ष

बलिया में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन : गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, निशाने पर रहा विपक्ष

दूबेछपरा, Ballia News : केंद्र में भाजपा सरकार का सफल नौ साल पूर्ण होने पर दूबेछपरा स्थित पूर्णानंद इंटरमीडिएट कालेज में बुधवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विपक्ष पर कई सवाल भी उठाये।

बिना किसी का नाम लिए मुख्य अतिथि ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा कि जब देश खुद को सम्मानित व गर्व की अनुभूति कर रहा है, तब कुछ लोग विदेश के मंच से देश की बुराइयां कर रहे है। गालियां दे रहे है, लेकिन जनता सब जानती है। समय से इसका माकूल जबाब भी देगी।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की। कहा कि मोदी सरकार ने भारतवासियों को विश्व के हर कोने में सम्मान दिलाने का कार्य किया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सड़क व हाइवे का हवाला दिया। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने बलिया को काशी की तरह पावन-पवित्र बताते हुए आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुनः बहुमत से तीसरी बार केंद्र में बिठाने के लिए आग्रह किया। 

यह भी पढ़े 26 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार ? पढ़ें आज का राशिफल

पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला पूरे समय कांग्रेस पार्टी पर बरसते नजर आए। वही राज्य सभा सांसद नीरज शेखर अपने सम्बोधन केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति अपना विश्वास रखने के लिए जनता का आभार जताया। इस अवसर पर सहजानन्द राय (क्षेत्रीय अध्यक्ष), विजय बहादुर दुबे (जिला प्रभारी), जय प्रकाश साहू (भाजपा जिलाध्यक्ष), विक्रम सिंह (पूर्व विधायक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।संचालन हरीकंचन सिंह ने किया। सम्मेलन में विपुलेन्द्र सिंह, आदित्य नारायण तिवारी, अश्वनी ओझा, अवनींद्र ओझा, पिंकू ओझा, धनंजय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

रवीन्द्र तिवारी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार