बलिया : नपा कार्यालय पहुंचे चेयरमैन ने दिए कई निर्देश, बताई प्राथमिकता ; दी चेतावनी

बलिया : नपा कार्यालय पहुंचे चेयरमैन ने दिए कई निर्देश, बताई प्राथमिकता ; दी चेतावनी

Ballia News : नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल ने शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को पहले दिन कार्यालय पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। कार्यालय पहुंचने के बाद चेयरमैन ने सबसे पहले कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद वह आफिस का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।

चेयरमैन ने महिला शौचालय की स्थिति देख नाराजगी व्यक्त की और तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने कार्यालय का समुचित मरम्मत कराने के साथ ही आफिस की रंगाई-पुताई तत्काल कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यालय पहुंचे सभासद लोगों से भी चेयरमैन ने परिचय प्राप्त किया और उनके साथ विकास कार्यों पर चर्चा किए। चेयरमैन संत कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर के विकास का खाका लगभग तैयार किया जा चुका है, जिस पर जल्द ही अमल शुरू हो जाएगा।

कहा कि अभी प्राथमिकता में पूरे नगर को इस बार की बरसात में जलजमाव से बचाना है, जिसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। सतीश चंद्र कालेज पर क्रास डेम नाला का काम तत्काल शुरू होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से सब कुछ बता दिया गया है। कहा कि नगर में जहां भी नाले आदि का काम अधूरा पड़ा है, उसे प्राथमिकता पर पूरा कराने का निर्देश दे दिया गया है।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

इसके साथ ही नगर में साफ-सफाई व कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तत्काल शुरू होगी। इस बीच चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के साथ बैठक कर विकास संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया। चेयरमैन ने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों के साथ सभी कर्मी अच्छा व्यवहार करें। किसी भी मामले में भ्रष्टाचार आदि की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। कार्यालय में किसी भी तरह के लेनदेन की शिकायत क्षम्य नहीं होगी।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट