पद व गोपनीयता की शपथ के साथ बांसडीह अध्यक्ष ने कही ये बात

पद व गोपनीयता की शपथ के साथ बांसडीह अध्यक्ष ने कही ये बात

बांसडीह, Ballia News : नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता ने नगर पंचायत बांसडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष सुनील सिंह ने ईश्वर के नाम के साथ हिन्दी में शपथ लिया। कार्यालय परिसर में लगे भव्य पंडाल में एक हजार से अधिक मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि के साथ चेयरमैन को बधाई दी। मुख्य अतिथि व अध्यक्ष को 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्य नगर के विकास के लिए आमलोगों की सेवा व सहायता आपसी समन्वय व लोगों की सलाह के साथ मनोयोग से करें। अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सदस्यों के साथ ही नगर के सभी लोगों को साथ लेकर नगर में गुणवत्ता के साथ विकास कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, सुशील पाण्डेय, ईओ आशुतोष ओझा, वीरेंद्र सिंह, संकल्प सिंह, राना कुनाल सिंह, नन्दलाल यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, सुरेश मिश्र, पारस यादव, सुनील मौर्य, श्रीभगवान वर्मा, राजू सिंह आदि मौजूूू रहे।                            

एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता व नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नगर पंचायत के 15 वार्ड के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान वार्ड नम्बर एक रीता देवी, वार्ड नम्बर दो रीता देवी, वार्ड नम्बर तीन अतुल कुमार गुप्ता, वार्ड नम्बर चार संजीव पटेल, वार्ड नम्बर पांच अनमोल गुप्ता, वार्ड नम्बर छः रीता देवी, वार्ड नम्बर सात अशोक कुमार गुप्ता, वार्ड नम्बर आठ संदीप सिंह, वार्ड नम्बर नौ मिथिलेश तिवारी, वार्ड नम्बर दस कुलदीप पटेल, वार्ड नम्बर 11 मु. नसरूदीन, वार्ड नम्बर 12 रीमा गुप्ता,   वार्ड नम्बर 13 अभिषेक कुमार, वार्ड नम्बर 14 कृष्णा वर्मा,  वार्ड नम्बर 15 राधिका देवी ने पद व गोपनीयता की हिन्दी में शपथ ली। सभी पुरुष व पांच महिला सदस्यों ने हिन्दी में शपथ लिया।

यह भी पढ़े 15 October 2025 Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े SRG आशुतोष तोमर को बलिया BSA ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

14 November Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल 14 November Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
मेष पिता और घर के बड़ों से सहयोग तथा लाभ मिलेगा। भाई बहनों से संबंध बेहतर होंगे। कोई सुखद समाचार...
प्यार का खाैफनाक अंत : जेल से छूटने के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों ने छोड़ी दुनिया
एक्शनमोड में डीएम, बलिया के इस पुल से ट्रकों के अवैध परिवहन पर सख्ती
बलिया में पहली बार होगा ‘ददरी मेला क्रिकेट कुंभ’, टीमें यहां करा सकती हैं रजिस्ट्रेशन
जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम पीएम पं. जवाहर लाल नेहरू को कुछ यूं किया याद
हाइवे पर भीषण सड़क हादसा : कई वाहन टकराए, सात लोग जिन्दा जले
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में आजमगढ़ का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली