बलिया में #NPS भारत छोड़ो यात्रा 5 जून को, बांटी गई जिम्मेदारी

बलिया में #NPS भारत छोड़ो यात्रा 5 जून को, बांटी गई जिम्मेदारी

Ballia News : अटेवा/Nmops के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में आयोजित #NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा का कार्यक्रम बलिया में 5 जून को प्रस्तावित है। जय प्रकाश नगर, सिताब दियारा से आंरभ होने वाली इस यात्रा को सफल बनाने के लिए गुरुवार को अटेवा बलिया की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक हुई। मीटिंग में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित हुए। 

1. NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा के जिला प्रभारी : विनय राय।

2. NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा की जिला महिला प्रभारी : सरवत अफरोज, चित्रलेखा सिंह, बबिता तिवारी, वंदना गुप्ता संयुक्त रूप से बनी।

2. सह प्रभारी (ब्लॉक अध्यक्ष/सक्रिय साथी)
-बांसडीह : प्रभारी_ राम जी वर्मा
-रेवती : प्रभारी_ मृत्युंजय शर्मा
-बैरिया : प्रभारी_ अजित सिंह
-मुरली छपरा : प्रभारी विनोद यादव
-बेलहरी : प्रभारी अवनीश कुमार
-दुबहर : प्रभारी भुवनेश्वर यादव, सच्चिदानंद दुबे संयुक्त रूप से
-गड़वार : प्रभारी सतीश सिंह
-चिलकहर : प्रभारी_ ओपी सिंह
-रसड़ा : प्रभारी मुन्नू राम
सोहाव : प्रभारी पारस नाथ चक्रवर्ती
नगरा : प्रभारी रामबदन राम
सीयर : प्रभारी नंदलाल शर्मा
नवानगर : प्रभारी आलोक यादव, अभिषेक राय
पंदह : प्रभारी मुकेश गुप्ता
मनियर : प्रभारी विद्या सागर मिश्र
हनुमान गंज : प्रभारी अंकुर द्विवेदी

3. जय प्रकाश नारायण स्थल व्यवस्था विशेष टीम : संजीव सिंह, विनोद यादव।

4. स्वागत कार्यक्रम स्थल, कलेक्ट्रेट बलिया की विशेष टीम : संजय पांडेय, राकेश मौर्या, लाल बहादुर शर्मा, अखिलेश सिंह, राजीव गुप्ता, पंकज सिंह, मलय पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव आदि।

5. स्वागत कार्यक्रम स्थल पर वालंटियर बनाए गए, जो जिला की विशेष टीम के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यक्रम में सहयोग करेंगे।
•संजय खरवार
•विवेक सिंह
•रंजीत वर्मा
•धीरेंद्र राय
•पंकज कुमार 
•रंजन दीक्षित
•विजय चौहान
•असलम अंसारी
•बृजेश मौर्या
•आशुतोष तिवारी
•देवेश आनंद सिंह
•रमेश प्रजापति
•अजय कुमार आदि

6. हर ब्लॉक अध्यक्ष व सक्रिय साथी ज्यादे से ज्यादे शिक्षक/कर्मचारियों को यात्रा और जिला मुख्यालय पर लाने हेतु छोटी छोटी चट्टी चौराहे पर मीटिंग करेंगे, सोशल मीडिया का जमकर प्रयोग करेंगे, टीम बनाकर फोन द्वारा संपर्क अभियान चलाएंगे।

7. जितनी कार आदि बड़ी गाडियां यात्रा में शामिल हो रही उनमें से आधी गाडियां बलिया से सिताब दियारा जाएंगी और यात्रा को लेकर बलिया तक आएंगी। बाकी आधी गाडियां गाजीपुर कार्यक्रम स्थल तक बन्धु जी को छोड़ कर आयेंगी। जो साथी शुरू से अंत तक यात्रा में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए कोई रोक नहीं रहेगी।

8. हर ब्लॉक से कम से कम 4 गाडियां जरूर यात्रा में शामिल करेंगे : चाहें पर्सनल हों या फिर शेयर करके।

9. सभी शिक्षक/कर्मचारी साथी बलिया कार्यक्रम स्थल कलेक्ट्रेट परिसर तक जरूर आएंगे। बाइक लेकर चलने वाले साथी जितना अधिकतम संभव हो गाड़ियों के साथ- साथ यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

10. यात्रा जेपी स्थल से 8 बजे प्रातः  चलकर 10 बजे बलिया कलक्ट्रेट(घरना-स्थल) पर पहुँचेगी।

11. यात्रा का निर्धारित मार्ग
(|).जय प्रकाश नगर (विनोद यादव- नीरज सिंह, तरुण दूबे, मिश्र जी टीम)
बैरिया शहीद स्मारक(गणेश सिंह, अजित सिंह, मनीष चौधरी आदि टीम)
हल्दी (अजय चौबे टीम)
कलेक्ट्रेट बलिया(कार्यकारिणी की विशेष टीम)

(||) फेफना चितबड़ा गांव नरही भरौली भांवर कोल मुहम्मदाबाद गाजीपुर
(रसड़ा, चिलकहर, सोहाव, नगरा, गडवार आदि के साथी गाजीपुर बार्डर व गाजीपुर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी : पारस नाथ चक्रवर्ती, मुन्नू राम, सत्यप्रकाश सिंह, लक्ष्मी शंकर, ओपी सिंह, सतीश सिंह आदि)

12. जिला कार्यकारिणी, महासंघ व संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के साथ संयुक्त बैठक : 31 मई को होगी।

13. 26 मई से विभागों में भ्रमण और अन्य जिलाध्यक्षों से मिलकर संपर्क अभियान चलाया जायेगा।

बैठक में वक्ताओं ने अटेवा के संघर्षों, पाँच राज्यों में पेंशन बहाली और वैचारिक क्रांति द्वारा पेंशन आंदोलन को नई ऊंचाई प्रदान करने पर बन्धु जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा 2023 में हम सभी शिक्षक/कर्मचारी बंधुओं को अपने वैचारिक व सैद्धांतिक कर्तव्यों द्वारा सरकार पर दबाव बनाना है कि वह हमारी पेंशन बहाल करे। इसके लिए आगामी 5 जून  के कार्यक्रम को शानदार ढंग से ऐतिहासिक बनाना हम अटेवियंस का धर्म है। अटेवा सदैव से मानता आया है कि ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक कार्यकारिणी ही पेंशन आंदोलन की धुरी हैं। आप सब मिलने जुलने का क्रम, अपनी बातचीत व सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दें। इसके अलावा बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिससे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रस्तावित यात्रा को ऐतिहासिक रुप से सफल बनाया जा सके। अध्यक्षता जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय तथा संचालन राकेश कुमार मौर्य (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष) ने की। बैठक में अखिलेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष) संजय पांडेय (ऑडिटर/कोषाध्यक्ष), संजीव कुमार सिंह (जिला मीडिया-संयोजक), मलय पाण्डेय (संगठन मंत्री), सरवत अफरोज, चित्रलेखा सिंह, राजीव गुप्ता,बबिता जी, अवनीश राय, मन्नू चौधरी, सतीश सिंह, विद्यासागर मिश्र, रजनीश चौबे, ज्योति रंजन, अजय मिश्र, देवानंद यादव, राम बदन राम, अशोक सिंह, भुवनेश्वर यादव, अग्निवेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, अकिलुर्रह्मान, सतेंद्र नाथ वर्मा, आशुतोष तिवारी, पंकज कुमार, रमेश सिंह, चित्रलेखा सिंह, वंदना गुप्ता, गीता सिंह, आशुतोष यादव, बसंत जी सहित तमाम सक्रिय अटेवियन्स साथी उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

20 किलोमीटर वॉक रेस में सचिन ने बढ़ाया बलिया का मान 20 किलोमीटर वॉक रेस में सचिन ने बढ़ाया बलिया का मान
बलिया : सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर स्टेडियम में चल रहे 31वीं यूपी स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में बलिया के...
बलिया : गंगा में नहाते वक्त डूबा किशोर, मचा हड़कम्प
जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, दो की मौत
बलिया : 15 दिन में अनुपस्थित मिले 132 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक, बीएसए ने जारी किया 'नो वर्क नो पे' का आदेश ; देखें लिस्ट
21 अप्रैल से चलेगी जोधपुर-मऊ-जोधपुर ग्रीष्मकालीन ट्रेन
छात्रा ने अपने ही शिक्षक को बना लिया पति, एग्जाम देने निकली और रचा ली शादी
20 अप्रैल का राशिफल : जानिएं क्या कहते है आपके सितारे