बलिया के इस चौराहे पर पुलिस को मिली सफलता, चार तस्कर गिरफ्तार

बलिया के इस चौराहे पर पुलिस को मिली सफलता, चार तस्कर गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के आदेश के अनुपालन में अपराध नियत्रंण व अपराधियों की गिरफ्तारी को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रसड़ा पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पकवाइनार चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा योद्धा 1200 (यूपी 54 एटी 5895) पर लदे 10 तथा पिकअप (यूपी 60 बीटी पर लदे 03 गौवंश बरामद करने के साथ ही चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर तसउअर अहमद पुत्र अली मोहम्मद (निवासी राघव पट्टी, थाना सराय लखन्सी, मऊ), सोनू यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव (निवासी नवाडेरा, डुमरांव, बक्सर, बिहार), अमन सिंह पुत्र मनोज सिंह (निवासी कैथीकला, रसड़ा, बलिया) व सिन्टू गौड़ पुत्र ओमप्रकाश गौड़ (निवासी जाम, रसड़ा, बलिया) के खिलाफ धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया है। चारों अभियुक्तों को पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक औरंगजेब खां व श्रीकृष्ण प्रजापति, हेड कां. तरुण कुमार वर्मा, कां. आलोक कुमार, नागेन्द्र कुमार, राहुल कुमार यादव व आयुष कुमार मौर्य शामिल रहे।

 

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार