कैच द रेन थीम पर IRCS और NYK बलिया ने लोगों को किया जागरूक

कैच द रेन थीम पर IRCS और NYK बलिया ने लोगों को किया जागरूक

Ballia News : इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया (IRCS Ballia) एवं नेहरू युवा केन्द्र बलिया (NYK Ballia) के संयुक्त तत्वावधान में नमामि गंगे योजना अंतर्गत कैच द रैन परियोजना के तहत विकास खण्ड हनुमानगंज की ग्राम पंचायत जीरा बस्ती स्थित ठाकुर जी मंदिर एवं ब्रम्हाईन ग्राम पंचायत स्थित ब्रम्हाईन मंदिर पर जन जागरुकता अभियान चलाया गया। 

योग टीचर यश पाण्डेय ने सभी को न सिर्फ योग कराया, बल्कि योग के फायदे भी बताया। इस दौरान कैच द रैन योजना के तहत पानी के दुरुपयोग एवं जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही शपथ दिलाया गया। रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य तथा समाज कार्य विभाग के छात्र गौरव राय ने स्वच्छता एवं साफ सफाई से संबंधित विन्दुओं पर लोगों को जागरुक किया।

इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया ने उपस्थिति युवतियों एवं महिलाओं में सेनेटरी पैड वितरित किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी बलिया एवं समाज कार्य विभाग जन नायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय से प्रदीप कुमार गुप्ता, सोनी यादव, तेजस्वी सिंह, खुश्बू तिवारी, अमन गुप्ता, विशाल यादव, निलशिवम और नीरज उपस्थित रहें। 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित